Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मुंबई गए दंपती के मकान में लाखों की चोरी:बदमाशों ने केयरटेकर के जाने के बाद घर का ताला तोड़ा, स्थानीय ने पुलिस को दी सूचना


किशनगंज के सदर थाना क्षेत्र के लाइनपार स्थित एक 2 मंजिला मकान में लाखों रुपए की चोरी हुई है। अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मकान मालिक रंगलू दास अपनी पत्नी के साथ इलाज के लिए मुंबई गए हुए थे। उनकी अनुपस्थिति में घर की देखरेख के लिए एक व्यक्ति को नियुक्त किया गया था, जो प्रतिदिन रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक घर में रहता था। बताया जाता है कि सुबह घर से निकलते समय केयरटेकर मुख्य गेट पर ताला लगाकर चला जाता था। चोरों ने पहले ही कर ली थी घर की रेकी स्थानीय लोगों के अनुसार, चोरों ने पहले ही घर की रेकी कर ली थी। केयरटेकर के जाने के बाद, तीन से चार अज्ञात चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर मकान में प्रवेश किया। चोरों ने अपने एक साथी को बाहर निगरानी के लिए रखा था, जिसने मुख्य गेट पर अपना ताला लगा दिया ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद, चोरों ने सुबह से दोपहर तक घर के भीतर घंटों तक उत्पात मचाया और कीमती आभूषण व नगदी चुरा ली। देर शाम स्थानीय लोगों की नजर मुख्य गेट पर पड़े ताले पर पड़ी, जो सामान्य नहीं था। उन्हें कुछ अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। टाउन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की पहचान तथा गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। मुंबई से लौट रहे मकान मालिक फिलहाल मकान मालिक के मुंबई से लौटने के बाद ही चोरी गए सामान और कुल नुकसान का सही आकलन हो सकेगा। हालांकि परिजनों का दावा है कि घर से लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी हुई है। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी फोन के माध्यम से रंगलू दास और उनके परिवार को दे दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles