सुगौली में 26 साल पुराने जमीन विवाद में फैसला:रामेश्वर साह को न्याय, कब्जा दिलाया गया

Date:


सुगौली प्रखंड के खोड़ा मनसिंघा में रविवार को प्रशासनिक हस्तक्षेप के तहत रामेश्वर साह को विवादित जमीन का कब्जा दिलाया गया। यह जमीन विवाद वर्ष 2001 से रामेश्वर साह और ज्ञानी साह व अन्य के बीच चल रहा था। अंचलाधिकारी कुंदन कुमार, थाना से एसआई शंभू साह और दिलीप कुमार गिरी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। ढोल-ताशे के साथ दखल-दहानी की प्रक्रिया पूरी की गई और जमीन का वास्तविक कब्जा रामेश्वर साह को सौंपा गया। संबंधित भूमि का खाता संख्या 92 और खेसरा संख्या 761 है, कुल रकबा 10 कट्ठा 15 धुर। ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रामेश्वर साह और उनके पक्षकारों को जमीन का कब्जा दिया गया। प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

अनुशासन और टोली-दलों की भगीदार पर विचार-विमर्श किया

भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा, आगामी सरहुल पूजा एवं भव्य शोभायात्रा...

Alyysa Healy, Beth Mooney sizzle as Australia whitewash India in Women’s ODI series

Australia Women delivered a commanding performance in the...

40 years ago March 02, 1986: Swedish PM shot dead

3 min readMar 2, 2026 06:23 AM IST First...

कुख्यात शराब धंधेबाज के ठिकाने से भारी मात्रा में शराब हुई बरामद

मानपुर| मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार...
Join Us WhatsApp