Wednesday, May 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Jamshedpur News : पूर्व सीएम चंपाई सोरेन से मिले देश परगना बैजू मुर्मू, ढांढस बंधाया

Jamshedpur News : पूर्व सीएम चंपाई सोरेन से मिले देश परगना बैजू मुर्मू, ढांढस बंधाया

Jamshedpur News :

धाड़ दिशोम माझी परगना महाल के देश परगना बैजू मुर्मू के नेतृत्व में समाज के बुद्धिजीवियों और माझी बाबाओं का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से मिलने उनके पैतृक आवास जिलिंगगोड़ा पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया.

बैजू मुर्मू व अन्य माझी बाबाओं ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और सांत्वना दी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूरा आदिवासी संताल समाज इस कठिन समय में सोरेन परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है. पूर्व मुख्यमंत्री से मिलने वालों में तोरोप परगना हरिपोदो मुर्मू, देश पारानिक दुर्गाचरण मुर्मू, नवीन मुर्मू और वर्ल्ड सरना ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष मंगल मुर्मू समेत अन्य शामिल थे.

The post Jamshedpur News : पूर्व सीएम चंपाई सोरेन से मिले देश परगना बैजू मुर्मू, ढांढस बंधाया appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles