केंद्रीय महावीर मंडल के अध्यक्ष बने अजय सचिव का दायित्व हरजीत को सौंपा गया

Date:


लोहरदगा|लोहरदगा, जय श्रीराम समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक पावरगंज स्थित दुर्गाबाड़ी मंदिर प्रांगण में सुषमा सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष सह नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अनिल उरांव सहित वार्ड 19 के अभिषेक कुमार, वार्ड 20 के विक्रम उरांव, वार्ड 22 के विजय उरांव एवं वार्ड 6 की सुगो देवी को अंगवस्त्र और प्रभु श्रीराम के चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक के दौरान समिति के जिला अध्यक्ष और जिला महामंत्री के रिक्त पदों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से अमरेश भारती को जिला अध्यक्ष तथा चंदन साहू को जिला महामंत्री मनोनीत किया गया। घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों ने “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर होली मिलन समारोह का भी भव्य आयोजन किया गया। भास्कर न्यूज|गुमला स्थानीय बड़ा दुर्गा मंदिर परिसर में केन्द्रीय महावीर मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वर्तमान अध्यक्ष अरुण साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें मंडल के भावी कार्यक्रमों और नई कार्यकारिणी के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में निवर्तमान कोषाध्यक्ष विकास सिंह ने वर्ष 2024-25 का विस्तृत आय-व्यय और लेखा-जोखा कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया। पारदर्शिता के साथ रखे गए इस विवरण को सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके पश्चात, लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन करते हुए पुरानी कमेटी को भंग करने की घोषणा की गई, ताकि नई ऊर्जा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा सके। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने आपसी विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया। नई कमेटी में निम्नलिखित पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं अध्यक्ष अजय सिंह राणा, सचिव हरजीत सिंह, कोषाध्यक्ष शिवम जयसवाल,उपाध्यक्ष विकास सिंह बनें। इस अवसर पर संरक्षक शशि प्रिय बंटी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष रामनवमी का त्योहार पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि आयोजन की सफलता के लिए क्षेत्र के सभी अखाड़ों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। नवनियुक्त अध्यक्ष अजय सिंह राणा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मंडल की परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए समाज को एकजुट करने का प्रयास करेंगे। बैठक में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और मंडल के सदस्य उपस्थित थे, जिन्होंने नई कमेटी का स्वागत किया। मौके पर अधिवक्ता रविन्द्र सिंह, पप्पु वकील, संतोष यादव, अरूण सिंह, वैभव विनीत तिवारी, सोनल केशरी, रूपेश साहु, रंजीत सोनी, बबलू वर्मा, सुमित साबु, संदीप सिंह, अमित कुमार, संजय वर्मा समेत कई लोग मैजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp