खगड़िया में गायत्री डेंटल क्लीनिक का उद्घाटन:आधुनिक सुविधाओं से मिलेगा बेहतर और किफायती दंत उपचार

Date:


खगड़िया जिले की लक्ष्मी टॉकीज गली में रविवार को गायत्री मल्टीस्पेलिस्ट डेंटल क्लीनिक का विधिवत उद्घाटन किया गया। शहीद प्रभु नारायण के चेयरमैन डॉ. विवेदानंद यादव ने फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, चिकित्सक और गणमान्य लोग मौजूद रहे। डॉ. विवेदानंद यादव ने उद्घाटन के अवसर पर कहा कि खगड़िया जैसे शहर में आधुनिक दंत चिकित्सा सुविधाओं की लंबे समय से आवश्यकता थी। उन्होंने बताया कि इस क्लीनिक के शुरू होने से आम लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर, सुरक्षित और किफायती दंत उपचार मिल सकेगा। उन्होंने इसे स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। इस मौके पर उपस्थित बबलू मंडल ने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार समय की मांग है। उन्होंने जोर दिया कि गायत्री मल्टीस्पेलिस्ट डेंटल क्लीनिक के माध्यम से अत्याधुनिक उपकरणों से दांतों से जुड़ी विभिन्न बीमारियों का इलाज संभव होगा, जिससे मरीजों को अब बड़े शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। क्लीनिक की दंत चिकित्सक डॉ. खुशबू ने उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां दांतों की सफाई, रूट कैनाल ट्रीटमेंट, कृत्रिम दांत, ब्रेसेस और बच्चों के दांतों का इलाज सहित कई आधुनिक सेवाएं प्रदान की जाएंगी। डॉ. खुशबू ने मरीजों की सुविधा, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण उपचार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की बात कही। डॉ. अभिनव कुमार ने बताया कि वे वर्तमान में लार्ड बुद्धा मेडिकल कॉलेज, सहरसा में कार्यरत हैं। वे गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को खगड़िया स्थित इस क्लीनिक में अपनी सेवाएं देंगे। अन्य दिनों में डॉ. खुशबू मरीजों का इलाज करेंगी। डॉ. अभिनव ने भरोसेमंद और आधुनिक दंत चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने को अपना मुख्य उद्देश्य बताया। कार्यक्रम में मनीष चौधरी, लोजपा (रा.) के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश पासवान, प्रदीप कुमार यादव, डब्लू चौधरी, अवध सिंह, हिमांशु कुमार यादव, अर्जुन यादव और जदयू के मानसी प्रखंड अध्यक्ष राजनीतिक सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। उपस्थित लोगों ने क्लीनिक को क्षेत्र के लिए उपयोगी बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp