पटना मेट्रो शेड्यूल में बदलाव।
होली के दिन पटना मेट्रो के समय में बदलाव किया गया है। पटना मेट्रो 4 मार्च को सुबह के समय नहीं चलेगी। होली के अवसर पर पटना मेट्रो ट्रेन सेवाएं सुबह के सत्र में उपलब्ध नहीं रहेंगी।
.
दोपहर 2:30 बजे से मेट्रो पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से फिर शुरू होंगी। इसके बाद मेट्रो ट्रेन सेवाएं सामान्य शेड्यूल के अनुसार संचालित होंगी। पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा यह जानकारी दी गई है।

भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक पटना मेट्रो का ट्रायल रन।
भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक हुआ था ट्रायल
होली के बाद पटना मेट्रो आज भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी। इसके लिए पहला ट्रायल गुरुवार को हुआ। पटना मेट्रो पहली बार शहर के अंदर दौड़ी थी। भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक 2.75 किमी में मेट्रो का ट्रायल रन किया गया था।
इस दौरान सिग्नलिंग सिस्टम की कपैसिटी, ब्रेकिंग सिस्टम का प्रदर्शन, ट्रैक और ओवरहेड इलेक्ट्रिफिकेशन सिस्टम, स्टेशन समन्वय और संचार व्यवस्था, आपातकालीन सुरक्षा प्रोटोकॉल, ट्रेन को निर्धारित अधिकतम गति तक चलाकर सभी सुरक्षा मानकों का परीक्षण किया गया था।

पटना का मलाही पकड़ि मेट्रो स्टेशन।
खेमनीचक बन रहा एलिवेटेड एक्सचेंज स्टेशन
पटना मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक, भूतनाथ से मलाही पकड़ी के बीच 2.75 किमी में परिचालन की अंतिम तैयारी चल रही है। इसके बाद लोग मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल तक 6.2 किमी एलिवेटेड मेट्रो पर सफर करेंगे।
इनके बीच पांच स्टेशन पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरोमाइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकड़ी में होंगे। खेमनीचक एलिवेटेड स्टेशन को एक्सचेंज स्टेशन बनाया जा रहा है।
यहां से कॉरिडोर-1 और कॉरिडोर-2 दोनों तरफ जाने वाली रूट की मेट्रो मिलेगी। इस कारण स्टेशन के निर्माण में समय लग रहा है।




