Friday, July 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद के तोपचांची में सड़क निर्माण पर खूनी झड़प:मुखिया समेत छह लोग गंभीर रूप से जख्मी, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती


धनबाद जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघदाहा दास टोला में पीसीसी सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद ने खूनी झड़प का रूप ले लिया। इस घटना में मुखिया समेत कुल छह लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना श्मशान घाट जाने वाले रास्ते पर हुई, जहां विधायक फंड से सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। आरोप है कि सुनील दास कहीं जा रहे थे, तभी बस्ती के अशोक दास, देवाशीष दास, धनकेश्वर दास और कुछ अन्य लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। हमलावरों ने लोहे की रॉड और चाकू से उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। शोरगुल सुनकर जब सुनील दास के परिजन और अन्य लोग मौके पर पहुंचे, तो उन पर भी हमला किया गया। इस झड़प में गांव के मुखिया हरिचरण दास के चेहरे पर रॉड और चाकू से वार किया गया, जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए। उनके पुत्र अनुज कुमार दास के गले में चाकू से वार किया गया। हमले में दो महिलाओं सहित कुल छह लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मुखिया हरिचरण दास की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी चल रही है। तोपचांची थाना प्रभारी अजय भारती ने बताया कि यह विवाद सड़क निर्माण को लेकर हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles