Friday, July 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज में ट्रैक्टर पलटने से मजदूर की मौत:खेत में काम करते समय हादसा; बगल के पोखरे में डूबा; ग्रामीणों ने निकाला


गोपालगंज में सिधवलिया थाना क्षेत्र के शेर सिधवलिया गांव में खेत में काम करते समय एक ट्रैक्टर पोखरे में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार एक मजदूर की डूबने से मौत हो गई। घटना जिओ चिमनी के समीप हुई। फिसलन के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित जानकारी के अनुसार, मजदूर धान की रोपाई के लिए खेत में लेव लगा रहा था। इसी दौरान, खेत के बगल में स्थित गहरे पोखरे में ट्रैक्टर का पहिया फिसल गया। नमी और फिसलन के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सीधे पानी में जा गिरा। मजदूर को संभलने का मौका नहीं मिला और वह ट्रैक्टर के साथ पानी में डूब गया। मृतक मजदूर की पहचान सिधवलिया थाना क्षेत्र के शेर गांव निवासी हरिहार साह के 46 वर्षीय बेटे लाल बाबू प्रसाद के रूप में की गई है। सूचना पर पहुंचे ग्रामीण हादसे के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद मजदूर को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना सिधवलिया थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। मृतक अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles