![]()
पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के हाथकाठी गांव में 28 वर्षीय शुभंकर दास ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनका शव घर के पास एक कुएं में रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस को कुएं के पास से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें शुभंकर दास ने लिखा है कि वह 2 मार्च 2026 को अपना जीवन त्याग रहा है। इस कदम के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है, और वह जिंदगी से बहुत परेशान हो चुका था, जिसके कारण उसने यह निश्चय किया। पिता ने की थी दो शादी शुभंकर का शव सबसे पहले उनकी बहन ने देखा, जिसके बाद उसने घबराकर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और हिरणपुर थाना को सूचित किया। आसपास के लोगों ने बताया कि शुभंकर दास के पिता सुमन दास की दो शादियां हुई थीं और शुभंकर उनकी पहली पत्नी का पुत्र था। वह दो भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। प्रेम विवाह के बाद हुआ था तलाक लगभग पांच वर्ष पूर्व उसने हिरणपुर प्रखंड के तोड़ाई गांव में प्रेम विवाह किया था, लेकिन बाद में उसका पत्नी से तलाक हो गया था। शुभंकर हैदराबाद की एक निजी कंपनी में कार्यरत था और हाल ही में अपने पैतृक गांव हाथकाठी आया हुआ था। हिरणपुर थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि युवक का शव बरामद कर लिया गया है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है।
पाकुड़ में युवक ने की आत्महत्या:हैदराबाद की कंपनी में कार्यरत था, सुसाइड नोट में लिखा-मैं इस जिंदगी से बहुत परेशान हो चुका हूं
Date:




