Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Jharkhand Youth Severed Toes in Train Accident; Ripped Off Near Ranchi RIMS

धनबाद6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

धनबाद जिले के महुदा रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक युवक चलती ट्रेन से उतरने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान महुदा थाना क्षेत्र के कपूरिया रूदी गांव निवासी सोनू गोप के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनू गोप गोमो स्टेशन से गोमो-खड़गपुर पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर अपने गांव महुदा लौट रहा था। बताया जाता है कि वे अपनी दीदी के घर से वापस आ रहा था। महुदा स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही उन्होंने जल्दबाजी में उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वे फिसलकर ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे प्लेटफॉर्म पर गिर पड़े।

घायल युवक को तत्काल रेलवे अस्पताल पहुंचाया

हादसे में सोनू के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं, विशेष रूप से उनके दाहिने पैर की उंगलियां कट चुकी हैं। घटना के बाद स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और यात्रियों ने तुरंत रेल प्रशासन को सूचना दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ और रेलवे कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल रेलवे अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सोनू की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों की टीम ने जांच के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची के रिम्स (RIMS) रेफर किया।

घायल के परिजन दयाल कुमार गोप ने बताया कि सोनू मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उन्होंने यह भी बताया कि महुदा स्टेशन पर उतरते समय यह हादसा हुआ और फिलहाल सोनू की हालत गंभीर बनी हुई है।

खबरें और भी हैं…
Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles