इंडोर स्टेडियम में लाइटों का अभाव, रात में होती है परेशानी

Date:


अगर आप भी जनहित के मुद्दों और समस्या को बताना चाहते है तो उससे संबंधित तस्वीर और वीडियो अपना नाम-पता के साथ व्हाट्सएप नंबर 94314 21095 पर भेज सकते हैं। नप के प्रशासक मनीष कुमार ने कहा कि स्टेडियम की इन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। रोशनी और पानी की व्यवस्था सुधारी जाएगी। राजनीलतिग्गा ने कहा कि परिसर में नई लाइटें लगाई जाएं और खराब हो चुके सिस्टम को तुरंत दुरुस्त किया जाए ताकि लोग भयमुक्त माहौल में वर्कआउट कर सकें। रोशनी के साथ-साथ परिसर में शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था की जाए। ताकि लोगों को असुविधा न हो। भास्कर न्यूज|गुमला शहर के इंडोर स्टेडियम परिसर में प्रकाश की समुचित व्यवस्था न होने के कारण रात के समय यहां आने वाले लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि सूरज ढलते ही परिसर अंधेरे में समा जाता है। जिससे यहां आने वाले खिलाड़ी और आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। स्टेडियम परिसर में ओपन जिम, बैडमिंटन सेंटर और वॉकिंग ट्रैक की सुविधा है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग यहां वर्कआउट और सैर-सपाटे के लिए पहुंचते हैं। लेकिन लाइटें की रोशनी इतनी कम है कि कुछ दिखाई नहीं देता। विशेष रूप से परिसर में लगी हाई मास्क लाइट भी खराब स्थिति में है। जिसे ठीक कराने की सुध लेने वाला कोई नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp