ऑटो को अज्ञात लोगों के आग के हवाले करने की प्राथमिकी दर्ज कराई

Date:

गुमला|सदर थाना क्षेत्र के कोयन्जारा गांव में अज्ञात अपराधियों ने बालकेश्वर महतो की खड़ी ऑटो को आग लगा दिया। जिससे ऑटो पूरी तरह जल कर खाक हो गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। ऑटो मालिक बालकेश्वर महतो ने बताया कि शनिवार को वह कसीरा बाजार से अपने होटल का सामान लेकर लौटे थे। रोज की तरह शाम में उन्होंने ऑटो घर के सामने खड़ी की, परिवार के साथ भोजन किया और सो गए। रात के सन्नाटे में अचानक जलने की आवाज सुनाई दी। जब बाहर निकलकर देखा तो ऑटो आग की लपटों में घिरा है। इसके बाद शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में पूरी ऑटो जलकर खाक हो गई। रविवार की सुबह घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा लग गई। बालकेश्वर महतो ने यह भी बताया कि वह इसी ऑटो से बाजार से सामान लाकर अपने छोटे होटल का संचालन करते थे। ऑटो ही उनकी आमदनी का मुख्य जरिया था। गाड़ी जल जाने से उनकी रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ा है और परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इसके बाद गुमला थाना में लिखित आवेदन देते हुई कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp