Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार के 60 धार्मिक स्थलों के लिए चलेंगी हाई-टेक बसें, 15 मार्च से आवेदन शुरू

बिहार के 60 धार्मिक स्थलों के लिए चलेंगी हाई-टेक बसें, 15 मार्च से आवेदन शुरू

Bihar News: बिहार के छोटे-बड़े मंदिरों और धार्मिक स्थलों के दर्शन करना अब और भी आसान होने वाला है. परिवहन विभाग ने श्रद्धालुओं को एक बड़ी सौगात देते हुए राज्य के 60 से अधिक धार्मिक स्थलों को बस सेवा से जोड़ने का मेगा प्लान तैयार किया है.

अगर आप भी बाबा धाम, गया जी या सीतामढ़ी जैसे पवित्र स्थानों की यात्रा का मन बना रहे हैं, तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी. सबसे खास बात यह है कि ये बसें हाई-टेक होंगी और इनका संचालन पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक और सीएनजी मोड में किया जाएगा.

श्रद्धालुओं की राह होगी आसान

अक्सर देखा जाता है कि बिहार में कई ऐसे सिद्ध धार्मिक स्थल हैं, जहां पहुंचने के लिए सीधी बस सेवा न होने के कारण श्रद्धालुओं को निजी वाहनों या महंगे ऑटो का सहारा लेना पड़ता था. लेकिन अब नीतीश सरकार ने इस परेशानी को जड़ से खत्म करने का निर्णय लिया है.

पहले चरण में पटना, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर समेत करीब एक दर्जन जिलों से इन बसों का परिचालन शुरू होगा. इन बसों में सफर करने वाले यात्रियों को जीपीएस ट्रैकिंग और ऑनलाइन टिकट बुकिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी, जिससे यात्रा सुरक्षित और समयबद्ध होगी.

15 मार्च के बाद शुरू होगी प्रक्रिया

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इन बसों का संचालन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर किया जाएगा. परिवहन विभाग ने 15 मार्च के बाद इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है. इसका मतलब है कि मार्च के आखिरी हफ्ते या अप्रैल की शुरुआत तक इन रूटों पर बसों का ट्रायल और आवागन दिखने लगेगा.

विभाग ने पहले ही सभी जिलों से उन रूटों की सूची मांग ली थी जहां श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है लेकिन बसें कम चलती हैं. अब उन खाली पड़े रूटों पर सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी.

इन जिलों से होगी शुरुआत

पहले चरण के लिए परिवहन विभाग ने जिन जिलों को प्राथमिकता दी है उनमें पटना, गया, बांका, वैशाली, सीतामढ़ी, दरभंगा और भोजपुर जैसे जिले शामिल हैं. इन जिलों के प्रमुख मंदिरों और ऐतिहासिक स्थलों को आपस में जोड़ने के लिए विशेष रूट तैयार किए गए हैं. इलेक्ट्रिक बसें होने के कारण न तो शोर होगा और न ही प्रदूषण, जिससे तीर्थ यात्रा का अनुभव और भी शांतिपूर्ण रहेगा.

दूसरे चरण में राज्य के अन्य छोटे धार्मिक केंद्रों को भी इस नेटवर्क के तहत कवर किया जाएगा ताकि बिहार का पर्यटन मानचित्र पूरी तरह से बदल सके.राज्य सरकार की यह पहल धार्मिक पर्यटन को नई रफ्तार दे सकती है.

Also Read: बिहार में शुभ मुहूर्त में हुआ होलिका दहन, आधी रात पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम रही अलर्ट

The post बिहार के 60 धार्मिक स्थलों के लिए चलेंगी हाई-टेक बसें, 15 मार्च से आवेदन शुरू appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles