Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Uttarakhand: साल का पहला चंद्रग्रहण आज, नौ घंटे पहले लगा सूतक, मंदिरों के कपाट बंद, जानिए कितने बजे तक रहेगा – Lunar Eclipse Chandra Grahan Sutak Started Before Lunar Eclipse All Temples Closed Dehradun Uttarakhand News

साल का पहला चंद्रग्रहण आज मंगलवार को है। ये चंद्रग्रहण सिंह राशि और मघा नक्षत्र में लगने जा रहा है। ऐसे में मंदिरों के कपाट भी बंद रहेंगे। चंद्रग्रहण से नौ घंटे पहले ही सूतक लग जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, मंगलवार को चंद्रग्रहण दोपहर 3:27 बजे शुरू हो जाएगा और इसका समापन शाम 6:57 बजे होगा। ऐसे में सुबह 6:27 बजे से ही सूतक काल लग जाएगा।



ये भी पढ़ें…Uttarakhand: प्रदेश में छत पर सोलर लगाने वालों को झटका, सरप्लस बिजली अब दो रुपये, यह बदलाव किया गया

आचार्य डॉ. सुशांत राज ने बताया कि फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर साल का पहला चंद्रग्रहण पड़ेगा। ऐसे में सुबह से ही मंदिरों के कपाट भी बंद हो जाएंगे। सूतक काल में पूजा पाठ समेत अन्य मांगलिक कार्य भी वर्जित रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिसमें आसमान में चांद लाल रंग का नजर आएगा। चंद्रग्रहण के चलते सोमवार को ही मंदिरों में पोस्टर चस्पा कर दिए गए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles