Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में ‘बॉर्डर पॉलिटिक्स’ से वोट बैंक की घेराबंदी, संदेशखाली में ममता बनर्जी सरकार पर शिवराज का सीधा वार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का हमला उतना ही तेज होता जा रहा है. अब बंगाल में चुनावी बहस विकास से आगे राष्ट्रीय सुरक्षा, सीमा प्रबंधन और नागरिक पहचान के मुद्दों पर केंद्रित हो गया है. भाजपा ने उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली विधानसभा क्षेत्र से ‘घुसपैठ’ और ‘जनसांख्यिकीय बदलाव’ के मुद्दे को चुनावी केंद्र में ला दिया है.

संदेशखाली में भाजपा की परिवर्तन यात्रा

परिवर्तन यात्रा के तहत संदेशखाली में आयोजित रैली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार घुसपैठियों को शरण दे रही है. पश्चिम बंगाल में फर्जी दस्तावेज तैयार करके जनसंख्या संतुलन बदलने की कोशिश हो रही है.

शिवराज सिंह चौहान के भाषण की बड़ी बातें

  • ममता सरकार पर घुसपैठियों को शरण देने का आरोप.
  • फर्जी आधार और वोटर कार्ड बनाकर जनसांख्यिकी बदलने की कोशिश का दावा.
  • महिला मुख्यमंत्री के बावजूद महिलाओं के खिलाफ अपराध पर सवाल.
  • बांग्लादेश सीमा पर बाड़ के लिए जमीन नहीं देने का आरोप.
  • भाजपा सरकार आने पर सख्त कार्रवाई का वादा.

बाड़ लगाने के लिए जमीन क्यों नहीं दे रही ममता सरकार?

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध रुक नहीं रहे हैं. उन्होंने सवाल किया कि जब सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा की जरूरत है, तब बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन क्यों नहीं दी जा रही.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2026 के चुनाव में ‘सुरक्षा बनाम संरक्षण’

भाजपा नेता का बयान ऐसे समय आया है, जब पार्टी 2026 के बंगाल चुनाव को ‘सुरक्षा बनाम संरक्षण’ के नैरेटिव पर ले जाने की रणनीति पर काम कर रही है. संदेशखाली, जो पहले से राजनीतिक और सामाजिक विवादों का केंद्र रहा है, वहां से दिया गया यह संदेश सीधे सीमावर्ती जिलों के मतदाताओं को साधने की कोशिश माना जा रहा है.

भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों पर होगी सख्त कार्रवाई

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सत्ता में आयी तो घुसपैठ, फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद भ्रष्टाचार का भी खात्मा किया जायेगा. भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को कानून के दायरे में लाकर उन्हें सजा दिलायी जायेगी.

इसे भी पढ़ें

अभिषेक बनर्जी का केंद्र को चैलेंज – हिम्मत है तो बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाकर दिखायें

केंद्रीय बलों की 30 कंपनियां कोलकाता में होंगी तैनात, मुर्शिदाबाद और मेदिनीपुर में ऐसी रहेगी सुरक्षा

बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ने के लिए बंगाल में लागू होगा असम मॉडल, मालदा में बोले नितिन नबीन

अमित शाह का ‘परिवर्तन पैकेज’: 45 दिन में DA, 7वां वेतन आयोग और सरकारी नौकरी, ममता बनर्जी सरकार पर सीधा हमला

The post बंगाल में ‘बॉर्डर पॉलिटिक्स’ से वोट बैंक की घेराबंदी, संदेशखाली में ममता बनर्जी सरकार पर शिवराज का सीधा वार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles