Tuesday, July 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

होली पर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़:झारखंड-बिहार आने वाली ट्रेनों में सीट नहीं, आज से चलेगी टाटा बक्सर टाटा होली स्पेशल


होली का त्योहार नजदीक आते ही झारखंड और बिहार के प्रवासी अपने घरों को लौट रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। बड़े शहरों से आने वाली अधिकांश ट्रेनें पूरी तरह भर चुकी हैं, जिससे यात्रियों को बिना टिकट या सीट के भी यात्रा करनी पड़ रही है। झारखंड की ओर आने वाली ट्रेनों में टिकट उपलब्ध न होने के बावजूद लोग किसी भी तरह अपने गंतव्य तक पहुंचने को आतुर हैं। ट्रेनों की जनरल और स्लीपर बोगियां यात्रियों से खचाखच भरी हुई हैं। झारखंड के भीतर चलने वाली ट्रेनों में भी यही स्थिति है, जहां लोग ठूंस-ठूंस कर यात्रा करते नजर आ रहे हैं। कोडरमा में भी ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। इस भीड़ के कारण आरक्षित सीटों पर यात्रा कर रहे यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामान्य कोचों में जगह न मिलने के कारण कई यात्री आरक्षित बोगियों में घुसकर सफर कर रहे हैं, जिससे आरक्षित यात्रियों को असुविधा हो रही है। होली के कारण एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ लोकल ट्रेनों में भी भारी भीड़ है। यात्रियों का एकमात्र उद्देश्य अपने परिवार के साथ होली मनाने के लिए घर पहुंचना है। इस दौरान रेलवे स्टेशनों पर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) के जवान मुस्तैद नजर आ रहे हैं। आरपीएफ के जवान लगातार यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यात्री ट्रेन में चढ़ते या उतरते समय अपना संतुलन बनाए रखें और किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। वे भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। आज से चलेगी टाटा बक्सर टाटा होली स्पेशल
इधर, 08183 टाटा बक्सर होली स्पेशल मंगलवार शाम 5:10 बजे टाटानगर से चलेगी। यह 31 मार्च तक हर मंगलवार को चलेगी। वहीं, 08184 बक्सर टाटा होली स्पेशल 4 मार्च से 1 अप्रैल तक प्रत्येक बुधवार को बक्सर से दोपहर 12 बजे खुलेगी। 08183 टाटा बक्सर स्पेशल चांडिल, पुरुलिया, बोकारो स्टील सिटी, दानापुर और आर होते हुए अगले दिन सुबह 8:15 बजे बक्सर पहुंचेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles