एपीपी भर्ती: संशोधित आंसर-की जारी, 24 सवालों में बदलाव

Date:

सहायक लोक अभियोजक (एपीपी) की नियमित और बैकलॉग भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा को लेकर झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने आपत्तियों की समीक्षा के बाद संशोधित मॉडल आंसर-की जारी कर दी है। जेपीएससी ने कुल 24 प्रश्नों में बदलाव किया है। समीक्षा के दौरान 5 प्रश्न ऐसे पाए गए, जिनके सभी विकल्प गलत थे। ऐसे प्रश्नों के लिए आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को संबंधित प्रश्न का पूरा अंक देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा 17 प्रश्नों के उत्तर विकल्प बदले गए हैं। एक प्रश्न में तीन विकल्प सही पाए गए, जबकि एक अन्य प्रश्न में दो विकल्प सही पाए गए। -शेष पेज 11 पर नियमित पद: सात प्रश्नों के विकल्प बदले नियमित पदों की प्रारंभिक परीक्षा में भी 12 प्रश्नों में संशोधन किया गया है। फर्स्ट पेपर में 3 प्रश्नों के सभी विकल्प गलत पाए गए। इसलिए तीनों प्रश्नों के लिए सभी अभ्यर्थियों को एक-एक अंक देने का फैसला किया गया है। एक प्रश्न का विकल्प बदला गया है। वहीं सेकेंड पेपर में 8 प्रश्नों में संशोधन किया गया है। इनमें 6 प्रश्नों के विकल्प बदले गए हैं। एक प्रश्न में ए, बी और सी तीनों विकल्प सही पाए गए हैं। एक अन्य प्रश्न के सभी विकल्प गलत पाए गए, जिसके लिए सभी अभ्यर्थियों को दो अंक दिए जाएंगे। संशोधित मॉडल आंसर-की के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp