औरंगाबाद में अपराध की साजिश रहे छह बदमाश गिरफ्तार:एक देसी कट्टा-दो बाइक बरामद; पुलिस को देख कर भाग रहे थे बदमाश

Date:


औरंगाबाद में संभावित आपराधिक वारदात को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दरियाबाद स्थित एनटीपीसी डाइक के पास छापेमारी कर अपराध की योजना बना रहे छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, एक बाइक और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बाइक सवार युवक उक्त स्थल पर जुटे हैं और किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने खदेड़ कर बदमाशों को पकड़ा पुलिस को देखते ही सभी युवक भागने लगे, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए खदेड़कर उन्हें पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान थाना क्षेत्र के ही रिउर गांव निवासी सुशील कुमार, गौतम कुमार, रवि रंजन कुमार, जुबेर आलम, मेराज आलम और वाहिद आलम के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान एक युवक के कमर से देसी कट्टा बरामद किया गया। इसके बाद सभी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया। तलाशी में दो बाइक और छह मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। पकड़े गए बदमाशों का खंगाला जा रहा है अपराधिक इतिहास हथियार बरामद होने के बाद नरारी कला खुर्द थाना में कांड संख्या 38/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से रिमांड की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वे किस उद्देश्य से एकत्र हुए थे और बरामद हथियार कहां से लाया गया था। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। इस कार्रवाई से इलाके में संभावित बड़ी घटना टल गई है और लोगों ने राहत की सांस ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Why Europe's leaders have struggled to speak as one on Iran

European nations say they want to work better together...

Heartbreaking videos of Andaman Islands’ garbage piles spark outrage

3 min readNew DelhiMar 3, 2026 09:54 PM IST Mohit...

समाहरणालय में 18 शिक्षकों व दो कर्मियों को विदाई

रांची| मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय के कॉन्फ्रेंस...
Join Us WhatsApp