Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, मालदा में ‘जय मां काली’ के जयघोष से परिवर्तन यात्रा का आगाज

बंगाल में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, मालदा में ‘जय मां काली’ के जयघोष से परिवर्तन यात्रा का आगाज

BJP Parivartan Yatra Updates: बंगाल चुनाव 2026 से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की परिवर्तन यात्रा के दूसरे दिन पार्टी ने ‘जय मां काली’ और ‘जय मां दुर्गा’ का उद्घोष करते हुए पूरी ताकत के साथ चुनाव के मैदान में उतरी. राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आयोजित जनसभाओं में भाजपा के शीर्ष नेताओं ने विकास, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का वादा किया. एक ही दिन में आयोजित 5 बड़ी जनसभाओं को अमित शाह, नितिन नबीन, राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान और देवेंद्र फडणवीस जैसे दिग्ज नेताओं ने संबोधित किया.

दक्षिण 24 परगना में खूब गरजे गृह मंत्री अमित शाह

दक्षिण 24 परगना जिला, जिसे तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी का गढ़ माना जाता है, में अमित शाह खूब गरजे. उन्होंने घुसपैठ और राजनीतिक तुष्टिकरण का मुद्दा उठाया. बंगाल के लोगों से वादा किया कि भाजपा सत्ता में आयेगी, तो युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी. सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा, उनके बकाया महंगाई भत्ता का भुगतान किया जायेगा. महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी और घुसपैठियों को बंगाल से खदेड़ा जायेगा.

इस्लामपुर में ‘ईश्वरपुर’ का संकल्प

मालदा जिले के इस्लामपुर कोर्ट मैदान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि बंगाल में भाजपा सरकार बनने पर इस्लामपुर का नाम बदलकर ‘ईश्वरपुर’ कर दिया जायेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार महिलाओं को सीमित रखना चाहती है, जबकि बंगाल की महिलाएं शक्ति स्वरूपा मां काली और मां दुर्गा की प्रतीक हैं. उन्होंने तुष्टिकरण और घुसपैठियों को राज्य की सामाजिक-आर्थिक कमजोरी का कारण बताया.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आमता से राजनाथ ने दिया सुरक्षा का संदेश

हावड़ा-हुगली के आमता में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा ऐसा बंगाल चाहती है, जहां लोग भयमुक्त जीवन जी सकें. उन्होंने उद्योग, सड़क, पुल और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन का रोडमैप रखा. साथ ही भरोसा दिलाया कि जनकल्याण की योजनाएं पारदर्शिता से लागू होंगी. भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई होगी.

संदेशखाली में शिवराज ने उठाया महिला सम्मान का मुद्दा

उत्तर 24 परगना के संदेशखाली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में मां काली की भूमि पर महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. उन्होंने आरोप लगाया कि कानून-व्यवस्था की गिरती स्थिति और राजनीतिक हिंसा ने महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचायी है. भाजपा सरकार बनने पर सुंदरबन को प्रमुख पर्यटन केंद्र बनाने और अवैध घुसपैठ पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया. ‘लखपति दीदी’ जैसे कार्यक्रमों के जरिये महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की भी घोषणा की.

देवेंद्र फडणवीस ने हासन में उद्योग और स्वास्थ्य का मुद्दा उठाया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने कहा कि पश्चिम बंगाल की औद्योगिक रैंकिंग गिरी है. उन्होंने आरोप लगाया कि आयुष्मान भारत जैसी योजनाएं सही ढंग से राज्य में लागू नहीं हुईं. भाजपा सरकार बनने पर उद्योग में भरोसा बहाल करने और विकास योजनाओं को हर नागरिक तक पहुंचाने का उन्होंने वादा किया.

इसे भी पढ़ें

अमित शाह का ‘परिवर्तन पैकेज’: 45 दिन में DA, 7वां वेतन आयोग और सरकारी नौकरी, ममता बनर्जी सरकार पर सीधा हमला

बंगाल में ‘बॉर्डर पॉलिटिक्स’ से वोट बैंक की घेराबंदी, संदेशखाली में ममता बनर्जी सरकार पर शिवराज का सीधा वार

अभिषेक बनर्जी का केंद्र को चैलेंज – हिम्मत है तो बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाकर दिखायें

अभिषेक बनर्जी के गढ़ में गरजे अमित शाह- टीएमसी ने बंगाल को घुसपैठियों का स्वर्ग बना दिया

The post बंगाल में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, मालदा में ‘जय मां काली’ के जयघोष से परिवर्तन यात्रा का आगाज appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles