रांची| मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सेवानिवृत्त 18 शिक्षक एवं दो कर्मियों को भावुक विदाई दी गई। साथ ही सेवानिवृत्ति की तिथि पर ही सभी पेंशनरी लाभ उपलब्ध कराए गए। सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों में सेवक कुमार साधु, क्लौदिया विलुंग, उर्सुला कोंगाड़ी, कुमार कनिष्क, मो. नुमानुल्लाह, निर्मला टोप्पो, नीलमणि हेरेंज, ममता तिग्गा, सुभाष मांझी, शिवेश्वर महतो, राकेश रंजन, सुषमा गोरेती धान, राम विलाप नाग, आशा कुमारी, अक्षय कुमार स्वांसी, रामपद नायक, प्रहलाद लोहरा और बिबियाना टोपनो शामिल हैं। वहीं कर्मियों में प्रमिला देवी और मो. जुबेर आलम को भी विदाई दी गई।
समाहरणालय में 18 शिक्षकों व दो कर्मियों को विदाई
Date:




