Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में तेज रफ्तार कार तालाब में गिरी:3 की मौत, 4 घायल, घुमावदार मोड़ पर ड्राइवर ने खोया कंट्रोल


किशनगंज के पोठिया थाना क्षेत्र के पोठिया-इस्लामपुर मुख्य सड़क पर फटीपोखर तालाब के पास एक सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के विधाननगर फसिदुआ निवासी 22 वर्षीय बोनी दास और इस्लामपुर स्टेट फार्म कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय मुंडू दास के रूप में हुई है। एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों में राजू, राहुल मरांडी, सुदीप कर्मकार और अनुज शील शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज इस्लामपुर अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना अहले सुबह हुई। कार में कुल सात लोग सवार थे और यह बंगाल की ओर जा रही थी। घुमावदार हिस्से पर चालक ने नियंत्रण खो दिया
फटीपोखर श्मशान घाट के पास सड़क के घुमावदार हिस्से पर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन पलटकर तालाब में जा गिरा। अंधेरे के कारण शुरुआती राहत कार्यों में बाधा आई। सूचना मिलने पर पोठिया थाना अध्यक्ष अजय अमन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तालाब से बाहर निकाला और तुरंत अस्पताल भेजा। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज अस्पताल भेज दिया गया है, जहां मंगलवार शाम उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही
पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से रात में सावधानी बरतने और गति नियंत्रित रखने की अपील की है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles