Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर फंसी किशोरी को बचाया:रात में वाहन न मिलने पर घर पहुंचाया, परिवार ने जताया आभार


शेखपुरा में सिरारी थाना पुलिस ने मंगलवार रात एक 16 वर्षीय किशोरी को रेलवे स्टेशन से उसके घर पहुंचाया। किशोरी रात में वाहन न मिलने के कारण स्टेशन पर फंसी हुई थी। पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर ने बताया कि किशोरी की पहचान चेवाड़ा थाना क्षेत्र के एकरामा गांव निवासी निशा कुमारी के रूप में हुई है। वह पटना जिले के बाढ़ शहर से अपने घर लौट रही थी। ट्रेन में देरी के कारण वह सिरारी रेलवे स्टेशन पर अकेली उतरी। स्टेशन परिसर और आसपास घर जाने के लिए कोई वाहन उपलब्ध नहीं था, जिससे वह परेशान हो गई। रात के अंधेरे में सुनसान स्टेशन पर वह काफी डरी हुई थी। किशोरी ने पुलिस को किया था कॉल किशोरी ने रेलवे स्टेशन के सूचना पट्ट पर निकटवर्ती पुलिस स्टेशन का नंबर देखा और उस पर कॉल किया। सूचना मिलते ही थाना में तैनात पुलिस सब इंस्पेक्टर निखिल भास्कर एक महिला कांस्टेबल के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने किशोरी को पुलिस वाहन में बैठाकर सुरक्षित उसके घर पहुंचाया। पुलिस के इस कार्य के लिए किशोरी के परिवार और स्थानीय लोगों ने आभार व्यक्त किया। पिता के ऑपरेशन के लिए पैसे लेने गई थी किशोरी एकरामा गांव निवासी मनोज रविदास की पुत्री है। उसके पिता का बाढ़ स्थित एक नर्सिंग होम में ऑपरेशन हुआ है और वे वहीं भर्ती हैं। किशोरी पैसे लेने के लिए बाढ़ गई थी और वापसी में सिरारी रेलवे स्टेशन पर फंस गई थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles