![]()
नवादा पुलिस ने होली के मद्देनजर शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उत्पाद विभाग की टीम ने हिसुआ के महुली पेट्रोल पंप के पास नाकेबंदी के दौरान गैस टैंकरों में छिपाकर लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की। इस दौरान दो चालकों को भी गिरफ्तार किया गया। उत्पाद अवर निरीक्षक न्यूटन के नेतृत्व में टीम को गया रोड से नवादा लाई जा रही विदेशी शराब की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर महुली पेट्रोल पंप, हिसुआ के पास नाकेबंदी की गई। तलाशी के दौरान एक गैस टैंकर के केबिन से रॉयल स्टैग डिलक्स व्हिस्की के 12 कार्टन (750 ml), 1 कार्टन (375 ml) और किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर के 8 कार्टन (500 ml) बरामद हुए। कुल 360 बोतल शराब, जिसकी मात्रा 217 लीटर थी, जब्त की गई। चालक प्रमोद कुमार यादव (पिता- अर्जुन प्रसाद यादव, ग्राम एकतिया, थाना- थाली) को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
इसी स्थान पर एक दूसरे गैस टैंकर की भी तलाशी ली गई। किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर के 8 कार्टन बरामद इसके केबिन से किंगफिशर स्ट्रॉन्ग प्रीमियम बीयर के 8 कार्टन (500 ml), रॉयल स्टैग प्रीमियम डीलक्स व्हिस्की के 11 कार्टन (750 ml), 4 कार्टन (375 ml), मैजिक मोमेंट के 1 कार्टन (750 ml) और 8 PM व्हिस्की की 6 बोतलें (750 ml) बरामद हुईं। वाराणसी से शराब लेकर आ रहे थे नवादा इस टैंकर से कुल 438 बोतल शराब जब्त की गई, जिसकी मात्रा 244.500 लीटर थी। इस टैंकर के चालक अनुज यादव (पिता- प्रदीप यादव, ग्राम- बाला बिगहा, थाना- अकबरपुर) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ में दोनों गिरफ्तार चालकों ने बताया कि वे वाराणसी गैस डिपो में टैंकर खाली करने के बाद शराब लेकर नवादा आ रहे थे। यह खेप दिदौर, नवादा में पहुंचाई जानी थी। इस अभियान में सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध सुमन भारती, मद्यनिषेध सिपाही मो. इरफान अंसारी और लवली सिंह, गया जी ग्रुप सेंटर से प्रतिनियुक्त सिपाहीगण, गृह रक्षक सागर कुमार एवं सैप बल ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।
नवादा में गैस टैंकर से भारी मात्रा में शराब जब्त:वाराणसी से होली के लिए लाई जा रही थी खेप, 2 तस्कर गिरफ्तार
Date:




