बक्सर में होली के दिन 13 साल का बच्चा डूबा:गंगा स्नान करने गया था, एक बच्चा सुरक्षित, गोताखोरों की मदद से खोज जारी

Date:


बक्सर में होली के दिन गंगा स्नान के दौरान एक 13 वर्षीय किशोर डूब गया। यह घटना नगर थाना क्षेत्र के पुलिया घाट पर हुई, जिससे इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, छोटकी सारिमपुर मोहल्ला निवासी कुश पांडेय (13) अपने दोस्तों के साथ होली खेलने के बाद गंगा स्नान के लिए पुलिया घाट गया था। कुश सिमरी प्रखंड के गोप भरौली गांव के मूल निवासी विश्वजीत पांडेय का पुत्र था। लोगों ने एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया
स्नान के दौरान कुश और एक अन्य बच्चा गहरे पानी में चले गए। घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन कुश पांडेय तेज धारा में बह गया और लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घाट पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन को सूचित करने के बावजूद राहत और बचाव कार्य शुरू करने में देरी हुई, जिससे लोगों में नाराजगी है। वे जल्द से जल्द किशोर को खोजने की मांग कर रहे हैं। गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश जारी
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। नगर थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश जारी है। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू अभियान गंभीरता से चलाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक लापता किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका था। इस घटना के बाद क्षेत्र में गंगा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय लोग भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस इंतजाम की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Nigeria halts Christian pilgrimages to Holy Land over Middle East conflict

NCPC say the measure is necessary to prioritise the...

Vikram Solar and 9 Other IPO Listings That Are Now Deep in the Red

Synopsis: IPOs of companies like Jaro Institute, VMS TMT,...

Foundation for ArcelorMittal Nippon Steel plant this month: CM

Chief Minister N. Chandrababu Naidu said in the Legislative...
Join Us WhatsApp