Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में युवक की हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार:प्रेम प्रसंग में मर्डर की आशंका, 2 दिन पहले खेत में मिली थी लाश


समस्तीपुर की वारिसनगर थाना पुलिस ने एक युवक की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 2 मार्च को सतमलपुर पंचायत के महरा चौर स्थित एक गेहूं के खेत से 22 साल के दिनेश राम का शव बरामद किया गया था। पुलिस प्रथम दृष्टया से इस मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा मान रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोइनुद्दीनपुर गांव निवासी स्वर्गीय बालेश्वर राम के बेटे ओमप्रकाश राम के रूप में हुई है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ओमप्रकाश राम को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह खेती-बाड़ी का काम करता है, हालांकि उसने घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी। हत्या को लेकर एफआईआर हुआ था दर्ज इस मामले में वारिसनगर थाने में हत्या को लेकर प्राथमिकी संख्या 48/26 दर्ज की गई थी, जिसमें ओमप्रकाश राम को नामजद आरोपी बनाया गया था। युवक का शव मिलने के दो दिन बाद यह गिरफ्तारी हुई है। वारिसनगर थाना अध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से संबंधित प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी ओमप्रकाश राम से पूछताछ के बाद कई अहम सुराग मिलने की संभावना है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। मामले के जल्द खुलासे के लिए जिला पुलिस कप्तान अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी 2 की देखरेख में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल सभी लोगों को जल्द गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles