Thursday, October 8, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

इंडिया गठबंधन ने मोदी-शाह और CEC का पुतला फूंका:बेतिया में वोट चोरी और मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोपों पर किया प्रदर्शन


बेतिया में गुरुवार को इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने वोट चोरी और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने शहीद पार्क से कलेक्ट्रेट तक विरोध मार्च निकाला और केंद्र सरकार व चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में राजद, कांग्रेस और वाम दलों के नेता व सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे। मतदाताओं के अधिकार होंगे प्रभावित गठबंधन के नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में कई स्तरों पर गड़बड़ी हो रही है, जिससे मतदाताओं के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से मतदाता सूची में पारदर्शिता लाने और अनियमितताओं की जांच कराने की मांग की।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles