आज अखबार नहीं, बेगूसराय की कल की 4 बड़ी खबरें:SDM पर लड़कियों ने कॉलर पकड़ने का लगाया आरोप, दो लूट कांड मामले में 3 आरोपी अरेस्ट

Date:


बेगूसराय में होली पर कई बड़ी हैपनिंग हुई। कई घटनाएं भी हुईं। एसडीएम पर लड़कियों ने कॉलर पकड़ने का आरोप लगाया है। होमगार्ड अभ्यर्थियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज के आरोप लगाए। दूसरी ओर 2 लूट मामले में 3 आरोपी अरेस्ट हुए है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं 4 मार्च की बेगूसराय की 4 बड़ी खबरें… 1.) ‘लाठीचार्ज किया, SDM ने लड़कियों की कॉलर पकड़ी’:बेगूसराय में धरने पर बैठे होमगार्ड कैंडिडेट्स बोले- गंदी गालियां दीं; 15 से ज्यादा घायल बेगूसराय में होली पर चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों ने पुलिस पर लाठीचार्ज के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि हम लोग मंगलवार की रात धरना दे रहे थे। धरनास्थल पर पुलिस आई और हमें बस में बैठाकर शांत जगह ले गई। वहां हमारे साथ मारपीट गई। SDM अनिल कुमार सर ने लड़कियों की कॉलर पकड़ी। उनके साथ महिला पुलिस भी नहीं थी। लेडिज पुलिस को साइड कर वो खुद डंडे चलाने लगे। हमें गालियां दीं। लाठियों के साथ गोली भी चलाई गई है। हम अपने हक की आवाज उठा रहे थे, जिसपर हमें रोका गया। 15 से अधिक लोग घायल हुए हैं। हालांकि पुलिस लाठीचार्ज से इनकार कर रही है। पूरी खबर पढ़े… 2.) बेगूसराय में ऐतिहासिक रंग डालो प्रतियोगिता शुरू:पहले दिन पांच कुआं पर उमड़ी भीड़, साइकिल के पंप से एक दूसरे पर डाला पानी होली को लेकर पूरा माहौल रंगीन बना हुआ है। बेगूसराय में आज दोपहर से दो दिवसीय ऐतिहासिक और अद्भुत रंग डालो प्रतियोगिता शुरू हो गया। मटिहानी गांव में शुरू प्रतियोगिता में आज पहले दिन पांच कुओं पर होली खेली गई। जिसकी शुरुआत चंडिका स्थान परिसर से हुई। चंडिका स्थान परिसर में हजारों लोग जुटे और भगवती को अबीर अर्पण के बाद परिसर के सभी नादी में पानी भरा गया। गांव के युवकों ने दो ग्रुप बनाकर एक दूसरे पर पिचकारी नहीं, बल्कि साइकिल में हवा देने वाले पंप से पानी डाला। यहां प्रतियोगिता खत्म होने के बाद धीरे-धीरे भीड़ आगे बढ़ती गई। पढ़े पूरी खबर… 3.) बेगूसराय में दो लूट कांड मामले में 3 आरोपी अरेस्ट:देसी कट्टा-गोली जब्त; होलिका दहन की रात लूट की वारदात को दिया था अंजाम बेगूसराय की लोहियानगर थाना पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग लूट कांडों का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से लूटी गई दो बाइक, एक बैग और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किए गए हैं। आज लोहिया नगर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि 2 मार्च की रात लोहियानगर थाना क्षेत्र में लूट की दो घटनाएं हुई थी। एसपी के निर्देश पर इन मामलों के खुलासे के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। 4 मार्च को सूचना मिली कि घटना में शामिल अपराधी हर्रख में छिपे हुए हैं। पढ़े पूरी खबर… 4.) बेगूसराय में 8 कुएं पर जमा होता है पूरा गांव:साइकिल के टायर में हवा भरने वाले पाइप से खेलते हैं होली, 2 दिनों तक चलती है प्रतियोगिता हर ओर रंग और उमंग के त्योहार होली की धूम मची है। बेगूसराय के हर गांव-हर घर में बच्चे और युवा ही नहीं, बुजुर्ग भी होली खेल रहे हैं। हालांकि, बेगूसराय के एक गांव की होली थोड़ी अलग तरीके से मनाई जा रही है। इस होली का लोगों को सालभर से इंतजार रहता है। यहां रंग बाल्टी या ड्रम में नहीं, बल्कि कुआं में ही रंग घोल देने की परंपरा रही है और पूरे गांव के लोग एक जगह जमा होकर रंग डालो प्रतियोगिता करते हैं। कई दशक से हो रहे इस अनोखे होली की इस बार भी व्यापक तैयारी की गई है। पढ़े पूरी खबर…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp