गिरिडीह में होली के दिन बड़ा हादसा:त्रिवेणी संगम में डूबकर दो किशोरों की मौत, नहाने के लिए गए थे दोनों, हंगामा

Date:


गिरिडीह जिले के जमुआ और देवरी प्रखंड की सीमा पर स्थित गोदावरी त्रिवेणी संगम में होली के दिन एक दर्दनाक हादसा हो गया। बुधवार को स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। दोनों के शव करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाले जा सके। मृतकों की पहचान देवरी थाना क्षेत्र के चतरो बाजार गांव निवासी 18 वर्षीय करण कुमार और 17 वर्षीय दीपक कुमार के रूप में हुई है। स्नान के दौरान गहरे पानी में समा गए जानकारी के अनुसार, करण और दीपक होली खेलने के बाद अपने दोस्तों के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान वे नदी के गहरे हिस्से में चले गए और अचानक डूबने लगे। साथ मौजूद दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की और शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन तब तक दोनों किशोर पानी में समा चुके थे। देखते ही देखते खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। चार घंटे की मशक्कत के बाद निकाले गए शव घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण और युवक नदी में उतरकर खोजबीन में जुट गए। बाद में बेंगाबाद के खंडोली से गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंची। लगभग चार घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों किशोरों के शव नदी से बाहर निकाले गए। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। गांव में पसरा मातम, प्रशासन पर उठे सवाल जब दोनों किशोरों के शव गांव पहुंचे तो पूरे इलाके का माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और गांव में मातम छा गया। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से त्रिवेणी संगम पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और नदी के खतरनाक गहरे हिस्सों को चिह्नित करने की मांग की है। वहीं कुछ ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अगर समय पर एनडीआरएफ की टीम पहुंच जाती तो दोनों किशोरों की जान बच सकती थी। लोगों ने पुलिस प्रशासन पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए वरीय अधिकारियों से इस मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Bangladesh allrounder Afif Hossain set to return for Pakistan ODIs | CricTracker

Bangladesh all-rounder Afif Hossain is set to make a...

सिगरेट नहीं मिली तो दुकान में लगा दी आग:मेदिनीनगर में 10 लाख का नुकसान, शादी का सामान भी जला

मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव स्थित निराला...

Gujarat Gas and MRPL Shares in Focus After Force Majeure Curbs Industrial Gas Supply

Synopsis: Shares of Gujarat Gas Limited fell about 7%...
Join Us WhatsApp