Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लखीसराय में नीट पुनर्परीक्षा के दौरान बड़ा खुलासा, दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे 9 फर्जी छात्र गिरफ्तार

लखीसराय में नीट पुनर्परीक्षा के दौरान बड़ा खुलासा, दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे 9 फर्जी छात्र गिरफ्तार

NEET Re-Exam Scam : लखीसराय. बिहार में नीट यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान लखीसराय से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिले के तीन परीक्षा केंद्रों से नौ फर्जी परीक्षार्थियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि ये लोग मोटी रकम लेकर वास्तविक अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने पहुंचे थे. प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार लोगों में दो इंटर्न डॉक्टर, पांच एमबीबीएस छात्र और अन्य स्कॉलर शामिल होने की बात सामने आ रही है. पुलिस इस मामले को बड़े संगठित गिरोह से जोड़कर जांच कर रही है.

गुप्त सूचना ने खोली फर्जीवाड़े की परतें

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित नीट यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान पुलिस और प्रशासन को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग दूसरे अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने वाले हैं. सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस टीम ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की. जांच के दौरान राजकीय उच्च विद्यालय हसनपुर, केआरके हाई स्कूल और सेंट्रल स्कूल किऊल से नौ लोगों को हिरासत में लिया गया.

मोटी रकम का था सौदा, आधी राशि पहले ही ली गई थी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपित अभ्यर्थियों से लाखों रुपये लेकर उनकी जगह परीक्षा देने पहुंचे थे. सौदे के तहत आधी रकम पहले ही ली जा चुकी थी. माना जा रहा है कि इस पूरे नेटवर्क में लाइनर, बिचौलिये और मेडिकल छात्र शामिल हैं. पुलिस अब इस रैकेट के मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है.

पटना से दिल्ली तक फैल सकता है नेटवर्क

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए अधिकतर लोग पटना और दिल्ली के मेडिकल कॉलेजों से जुड़े हो सकते हैं. इनमें नालंदा, पटना, भागलपुर, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि प्रशासन ने अभी आधिकारिक तौर पर किसी नाम की पुष्टि नहीं की है.

NEET Re-Exam Scam : अन्य जिलों में भी होगी छापेमारी

अनुमंडलाधिकारी प्रभाकर कुमार ने बताया कि 10 से 12 लोगों के दूसरे अभ्यर्थियों के बदले परीक्षा देने की सूचना मिली है और सभी से गहन पूछताछ की जा रही है. वहीं एसडीपीओ शिवम कुमार ने कहा कि गिरफ्तार लोगों के सहयोगियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अन्य जिलों में भी छापेमारी की जाएगी.

Also Read: NEET Re-exam में असली उम्मीदवारों की जगह बैठे सॉल्वर, लखीसराय से 9 गिरफ्तार, यहां के मेडिकल छात्रों पर शक

The post लखीसराय में नीट पुनर्परीक्षा के दौरान बड़ा खुलासा, दूसरे के बदले परीक्षा दे रहे 9 फर्जी छात्र गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles