Monday, May 4, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में हथियारबंद बदमाशों ने युवक को मारी गोली:घर पर चढ़कर गोलीबारी, नौ डिसमिल जमीन को लेकर गांव में चल रहा था विवाद


भोजपुर में जमीन के विवाद में घर के बाहर बैठे युवक को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी। बाएं हाथ में बुलेट लगी है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट कराया गया है। नौ डिसमिल जमीन के विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना बहोरनपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव की है। घायल अखिलेश ठाकुर(34) ने बताया कि पिछले एक साल से गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसे लेकर कई बार मुझे जान से मारने की धमकी भी दी गई। थाना में आवेदन देकर शिकायत भी की थी, लेकिन को ठोई कार्रवाई नहीं की गई। थाना में जाने के बाद कहा गया कि कोर्ट से ऑर्डर कराकर लाइए। कोर्ट में जाने के बाद कभी वकील नहीं मिलते तो कभी कोर्ट में तारीख मिल जाती थी। कितना मुश्किल होता है आवेदन देने के बाद काम करवाना। यह हम जानते है, लेकिन आज उसी लापरवाही का अंजाम है। मौके से जान बचाकर भागा पीड़ित ने आगे बताया कि होली मिलन के बाद सभी लोग रात होने के बाद अपने अपने घर चले गए थे। हम अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी छह की संख्या में बदमाश आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मुझे गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी मुझपर फायरिंग की जा रही थी। हम जान बचाकर भाग रहे थे तभी नाली में गिर गए। सभी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। आवेदन के आधार पर की जाएगी कार्रवाई वहीं, इस संबंध में बहोरनपुर थाना के दरोगा संजय कुमार ठाकुर ने बताया कि गौरा गांव में एक युवक के हाथ में गोली लगी है। सूचना मिलने के बाद तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जमीन विवाद को लेकर गोली मारने की बात कही जा रही है। हालांकि जख्मी के आवेदन देने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles