Sunday, May 3, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

सिगरेट नहीं मिली तो दुकान में लगा दी आग:मेदिनीनगर में 10 लाख का नुकसान, शादी का सामान भी जला


मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के सुआ गांव स्थित निराला टोला में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई। सिगरेट नहीं मिलने से नाराज कुछ युवकों ने एक किराना जनरल स्टोर में आग लगा दी। इस आगजनी में दुकान में रखा सामान और शादी के लिए खरीदा गया सामान समेत करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना रात करीब 11 बजे के बाद की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सिगरेट मांगने आए थे चार युवक दुकान मालिक राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार रात करीब 11 बजे चार युवक उनकी दुकान पर सिगरेट लेने पहुंचे थे। उस समय दुकान बंद हो चुकी थी और सिगरेट भी खत्म हो गई थी। जब उन्होंने बाहर निकलकर सिगरेट नहीं होने की बात कही तो बगल के टोले के रितिक सिंह, छोटू सिंह और उनके साथ आए अन्य युवक गाली-गलौज करने लगे और मारपीट का प्रयास किया। कुछ देर तक बहस होने के बाद वे लोग वहां से चले गए, लेकिन जाते-जाते धमकी भी देकर गए। कुछ देर बाद दुकान में लगी आग राजेश गुप्ता के अनुसार युवकों के जाने के कुछ ही देर बाद उनकी दुकान से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सदर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा सामान, नकदी और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। शादी का सामान भी हुआ राख दुकान मालिक ने बताया कि उनके भाई छोटू कुमार गुप्ता की शादी 11 मार्च को होने वाली है। शादी के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान खरीदकर दुकान में रखा गया था, जो आग में जल गया। इसके अलावा दुकान में रखे करीब 80 हजार रुपएनकद भी नष्ट हो गए। कुल मिलाकर लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। राजेश गुप्ता ने चारों युवकों पर दुकान में आग लगाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles