Thursday, June 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेगूसराय सड़क हादसे में किसान की मौत:गुस्साए लोगों ने किया एनएच- 333 (बी) जाम, कहा- स्पीड ब्रेकर होना चाहिए


मुंगेर पुल-हीरा टोल एनएच- 333 (बी) पर साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में रघुनाथपुर गांव के पास बेकाबू कार की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान रघुनाथपुर गांव स्थित वार्ड नंबर-8 के रहने वाले स्व. नौगी राय के बेटा बादल राय (70) के रूप में हुई है। यहां लगातार हो रहे हादसे से आक्रोशित लोगों ने करीब एक घंटे तक एनएच को जाम रखा। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है। बताया जा रहा है कि बादल राय एनएच-333बी के उस पार से अपनी खेत में लगी मक्का की फसल को देखकर घर वापस आ रहा थे। मुंगेर की ओर से तेज गति से आ रही एक काले रंग की कार की चपेट में आकर सड़क पर दूर तक फेंका गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच को जाम कर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि जब से एनएच का निर्माण हुआ है, तब से रघुनाथपुर के दर्जनों लोगों की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। एनएच- 333 (बी) पर वाहन चालक द्वारा तेज गति से गाड़ी चलाए जाने और कोई स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण बराबर इस गांव के लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। इसलिए रघुनाथपुर गांव के तीन महत्वपूर्ण और खतरनाक जगहों पर स्पीड ब्रेकर बनाए जाए। दुर्घटना को अंजाम देकर भागने वाले गाड़ी के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। अधिकारियों से बात कर स्पीड ब्रेकर बनाने को कहा सड़क जाम की सूचना मिलते ही साहेबपुर कमाल के बीडीओ रवि सिन्हा, सीओ सतीश कुमार और थानाध्यक्ष सिंटू कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश में जुट गए। प्रशासनिक पदाधिकारियों ने मौके पर ही एनएच के अधिकारियों से बात कर स्पीड ब्रेकर बनाने को कहा। जिस पर एनएच के अधिकारी ने एक सप्ताह के अंदर स्पीड ब्रेकर बनाने का आश्वासन दिया है। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए, लेकिन एक सप्ताह में मांग पूरा नहीं होने पर फिर से आंदोलन करने का चेतावनी देकर सड़क को जाम से मुक्त किया। थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी आशा देवी की ओर से दिए गए आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles