आरएन रवि बंगाल के नये राज्यपाल होंगे! ममता बनर्जी ने सीवी आनंद बोस के इस्तीफे पर जातीय चिंता

Date:

आरएन रवि बंगाल के नये राज्यपाल होंगे! ममता बनर्जी ने सीवी आनंद बोस के इस्तीफे पर जातीय चिंता

Mamata Banerjee on CV Ananda Bose Resignation: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल सीवी आनंद बोस के अचानक इस्तीफे की खबर पर गहरी चिंता जतायी है. उन्होंने कहा कि इस फैसले की वजह अभी स्पष्ट नहीं हैं, लेकिन मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए इस आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता कि केंद्र की ओर से उन पर किसी प्रकार का दबाव बनाया गया हो.

ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें केंद्रीय गृह मंत्री की ओर से यह जानकारी दी गयी कि आरएन रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया जा रहा है. मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इस मामले में उनसे स्थापित परंपरा के अनुसार कोई परामर्श नहीं किया गया.

केंद्र पर लगाया संवैधानिक परंपरा तोड़ने का आरोप

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि राज्यपाल की नियुक्ति जैसे महत्वपूर्ण मामलों में राज्य सरकार से परामर्श की परंपरा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया में उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया, जो संघीय ढांचे की भावना के खिलाफ है.

संघीय ढांचे की भावना का सम्मान करने की मांग

ममता बनर्जी ने कहा कि इस तरह के कदम भारत के संविधान की भावना को कमजोर करते हैं और राज्यों की गरिमा को प्रभावित करते हैं. मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह सहकारी संघवाद (को-ऑपरेटिव फेडरलिज्म) के सिद्धांतों का सम्मान करे और ऐसे एकतरफा फैसलों से बचे, जो लोकतांत्रिक परंपराओं को कमजोर करते हैं.

वेस्ट बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी ने कहा कि राज्यों की गरिमा और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मर्यादा बनाये रखना केंद्र और राज्य दोनों की साझा जिम्मेदारी है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026 से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस का इस्तीफा, ममता बनर्जी चिंतित

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बयान पर सेना को ऑब्जेक्शन, गवर्नर से की शिकायत

The post आरएन रवि बंगाल के नये राज्यपाल होंगे! ममता बनर्जी ने सीवी आनंद बोस के इस्तीफे पर जातीय चिंता appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

ACC, Honeywell Automation and 8 other stocks trading near to its 52-week low to Keep on Your Radar

Synopsis: Several fundamentally strong stocks are currently trading near...

वृद्ध की टांगी से काटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

हुसैनाबाद. थाना क्षेत्र के हीरा सीकनी गांव में होली...

बड़कागांव के सैप जवान की सड़क दुर्घटना में मौत

प्रतिनिधि : मेदिनीनगर बड़कागांव थाना क्षेत्र के पोखराहा...
Join Us WhatsApp