जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दरभंगा पुलिस लगातार सख्त रुख अपना रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने पिछले 24 घंटों के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान विभिन्न मामलों में कुल 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से 29 अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसा है। सघन वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वालों से शमन राशि के रूप में कुल ₹3,18,500/- (तीन लाख अठारह हजार पाँच सौ रुपये) का जुर्माना वसूला है। इस सख्त कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, उत्पाद अधिनियम और अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सराहनीय बरामदगी की है। विदेशी शराब: पुलिस ने छापेमारी के दौरान कुल 36 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। हालांकि, इस अवधि में देशी शराब की कोई बरामदगी नहीं हुई है। जबकि वाहन जब्ती कार्रवाई के दौरान अवैध गतिविधियों में संलिप्त 04 मोटरसाइकिल और 01 साइकिल भी बरामद की गई है। न्यायिक प्रक्रिया को गति देते हुए पुलिस ने विभिन्न मामलों में लंबित वारंटों का तेजी से निष्पादन किया है। जमानतीय वारंट: कुल 22 जमानतीय वारंटों का निष्पादन किया गया। अजमानतीय वारंट: पुलिस ने दबिश बनाते हुए 18 अजमानतीय वारंटों को निष्पादित किया। इस अवधि में कुर्की की कार्रवाई शून्य रही। इसके अलावा, आम नागरिकों की सहूलियत के लिए 31 चरित्र सत्यापन और 09 पासपोर्ट सत्यापन के मामलों का भी सफल निष्पादन किया गया। वहीं, देशी आग्नेयास्त्रों और कारतूसों की बरामदगी इस दौरान नहीं हुई।
