Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई में किराना दुकानदार से मारपीट, 12 हजार लूटे:FIR करने पर जान से मारने की दी थी धमकी, घटना CCTV में कैद


जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में एक किराना दुकानदार के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। दुकानदार के गल्ले से करीब 12 हजार रुपए लूटे गए हैं। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने गुरुवार को थाने में आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गिद्धौर निवासी पीड़ित दुकानदार रुपेश कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि करीब 12:30 बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान राजा रावत (पिता दुर्गा रावत), सचिन कुमार (पिता सिखारी राम) और कुछ अज्ञात लोग दुकान पर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए रुपेश कुमार के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपितों ने दुकान पर चलाए ईंट-पत्थर पीड़ित के अनुसार, शाम करीब छह बजे आरोपित दोबारा दुकान पर आए और फिर से मारपीट करने लगे। इसी दौरान राजा रावत ने दुकान के गल्ले से लगभग 12 हजार रुपए निकाल लिए और हथियार लहराते हुए भाग गया। जाते समय आरोपितों ने दुकान पर ईंट-पत्थर भी चलाए, जिससे दुकानदार घायल हो गया। रुपेश कुमार ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपितों ने उन्हें मुकदमा करने पर जान से मारने की धमकी दी है। घटना का पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पीड़ित ने गिद्धौर थाना में आवेदन देकर मामले की जांच और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। गिद्धौर थाना पुलिस ने बताया कि उन्हें आवेदन मिल गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles