Sunday, May 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में डीजे बजाने के विवाद में खूनी संघर्ष:DJ बंद कराने आए युवकों पर चाकू-उस्तरा से हमला; एक की मौत, तीन घायल


गिरिडीह शहर के नगर थाना क्षेत्र के हुट्टी बाजार स्थित रविदास टोला में गुरुवार रात डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चाकू और उस्तरा से वार करने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। शुक्रवार सुबह मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर हुट्टी बाजार हटिया गेट के सामने सड़क जाम कर दिया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलते ही मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाया और शांतिपूर्ण तरीके से सड़क जाम हटवाया। इस दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना है। सरकार पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस मामले में शामिल अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उनकी जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
मृतक की पहचान हुट्टी बाजार निवासी के रूप में हुई मृतक की पहचान हुट्टी बाजार निवासी 30 वर्षीय अजय कुमार दास के रूप में की गई है। वहीं, घायलों में राजेश दास, परदूमन दास और प्रेम दास शामिल हैं। इनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बच्चों के बीच हुए विवाद को शांत कराने पहुंचे थे सभी होली के बाद मोहल्ले में गुरुवार रात करीब 10 बजे डीजे बजाया जा रहा था। इसी दौरान मुहल्ले के कुछ बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बच्चों के बीच हो रहे झगड़े को शांत कराने के लिए अजय कुमार दास सहित अन्य लोग बीच-बचाव व डीजे बंद कराने पहुंचे थे। इसी बीच हुट्टी बाजार निवासी रवि दास, रॉबिन दास, रोनित दास, रोहित दास वहां पहुंच गए और देखते ही देखते अजय दास सहित अन्य लोगों पर चाकू और उस्तरा से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में अजय दास समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए और घायलों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अजय कुमार दास को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल
इधर, घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी नीरज कुमार सिंह और नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। चाकू से हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन लोग घायल है। फिलहाल पुलिस मामले को गंभीरता से जांच की जा रही है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। -रतन कुमार सिंह, नगर थाना प्रभारी

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles