Wednesday, July 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पटना-चर्लपल्ली, धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल ट्रेनों का विस्तार:यात्रियों की सुविधा के लिए परिचालन अवधि बढ़ाई गई


धनबाद रेल मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने की घोषणा की है। इन ट्रेनों में धनबाद-शकूर बस्ती-धनबाद स्पेशल और पटना-चर्लपल्ली-पटना एक्सप्रेस शामिल हैं। धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए इन ट्रेनों का विस्तार किया जा रहा है। ट्रेन संख्या 03639 (धनबाद-शकूर बस्ती) स्पेशल 17 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 03640 (शकूर बस्ती-धनबाद) स्पेशल का परिचालन 18 जुलाई से 1 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को होगा। इन ट्रेनों का समय और ठहराव मौजूदा 03639/03640 ट्रेनों के समान रहेगा। परिचालन 20 जुलाई से 29 जुलाई तक किया जाएगा इसके अतिरिक्त, पटना से चलने वाली 03253/54 (पटना-चर्लपल्ली-पटना) स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में भी विस्तार किया गया है। ट्रेन संख्या 03253 (पटना-चर्लपल्ली) का परिचालन 20 जुलाई से 29 जुलाई तक किया जाएगा। ट्रेन संख्या 03254 (चर्लपल्ली-पटना) 22 जुलाई से 29 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी, जबकि ट्रेन संख्या 03255 (चर्लपल्ली-पटना) 24 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को परिचालित होगी। इन ट्रेनों का समय और ठहराव भी मौजूदा 03253/03254/03255 पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेनों के समान रहेगा। इन सभी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन से झारखंड के धनबाद, गोमोह, बोकारो, मुरी, रांची, हटिया, पारसनाथ और कोडरमा के यात्रियों को विशेष लाभ मिलेगा। दिल्ली और चर्लपल्ली की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण होगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles