Monday, October 12, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दिवंगत मंत्री के परिवार से मिले पप्पू यादव


भास्कर न्यूज | गिरिडीह पूर्णिया सांसद पप्पू यादव शनिवार शाम 6 बजे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हरसिंग रायडीह स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी श्वेता शर्मा और छोटी बेटी सृष्टि से मुलाकात की। पप्पू यादव ने मंत्री के बेटे हर्ष को गोद में लेकर प्यार किया। पत्रकारों से बातचीत में पप्पू यादव ने दिल्ली में सीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट को लेकर आरएसएस और भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने आरएसएस के कार्यकर्ताओं को गुंडा बताया। कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने सोशल मीडिया में चल रहे वीडियो दिखाते हुए कहा कि प्रदर्शन में बेटियों को मारा-पीटा गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आरएसएस के गुंडों ने यह घटना की। पप्पू यादव ने कहा कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह लगी है। उन्होंने ज्ञानेश कुमार को तानाशाह बताया। कहा कि इन्हें जेल के बजाय सीधे चौक पर फांसी देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली को आज घेर लिया गया था। दिल्ली आज पुलिस और फोर्स के कब्जे में रही। पप्पू यादव ने मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि इस सरकार के जाने का समय आ गया है। कहा कि आज मोदी सरकार में डर दिखा। कहा कि युवा मोदी सरकार को डराने में सफल रहे। पप्पू यादव ने श्वेता शर्मा, उनकी बेटी और बेटे से मुलाकात के दौरान हिम्मत दी। मीडिया से कहा कि श्वेता शर्मा उनकी बेटी है। कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और गुरु जी का आवास उनका आवास है। कहा कि जरूरत पड़ी तो वह खुद श्वेता शर्मा के चुनाव प्रचार में गिरिडीह आएंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान जेएमएम जिला अध्यक्ष संजय सिंह, शाहनवाज अंसारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सतीश केडिया समेत कई लोग मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles