धनबाद में शराब पीने पर दो पक्षों में विवाद:पथराव की चपेट में आने से SI घायल; पांच लोग हिरासत में, भारी पुलिस बल तैनात

Date:


धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र के एकड़ा शिव मंदिर के पास गुरुवार देर शाम शराब पीने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। करीब 200 लोगों की भीड़ ने एक पक्ष की ओर पथराव शुरू कर दिया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। पथराव की सूचना मिलते ही लोयाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इसी दौरान लोयाबाद थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर रोहित कुमार पथराव की चपेट में आकर घायल हो गए। पत्थर लगने से उनके नाक और होंठ फट गए। घायल एसआई को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक एक बड़ी भीड़ एकड़ा पुल की ओर से आई और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद कुछ देर तक पथराव जारी रहा, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। कई थाना की पुलिस को मौके पर बुलाया गया
स्थिति बिगड़ती देख लोयाबाद के अलावा केंदुआडीह, पुटकी, जोगता, सोनारडीह, धर्माबांध, भागाबांध और मुनीडीह थाना की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने पुटकी थाना क्षेत्र के गोपालीचक नीचे धौड़ा इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की और पांच लोगों को हिरासत में लिया। इनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है। घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट की गई
घटना के दौरान एकड़ा निवासी राहुल पासवान को भीड़ ने दौड़ाकर उसके घर तक खदेड़ दिया और घर पर हमला कर दिया। राहुल किसी तरह वहां से बच निकला, लेकिन घर में मौजूद लोगों के साथ मारपीट की गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई और लोगों ने अपनी दुकानें व घरों के दरवाजे बंद कर लिए। शराब पीने को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद पथराव की घटना हुई। पुलिस ने फर्द बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी जारी है। -पीकू प्रसाद, लोयाबाद थाना प्रभारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

OpenAI’s GPT-5.4 AI Model Is Here, and It Can Use Your Computer

OpenAI released the GPT-5.4 artificial intelligence (AI) model on...

Arjun Tendulkar ties the knot with Saaniya Chandhok in a star-studded Mumbai ceremony

Wedding celebrations lit up Mumbai as Arjun Tendulkar,...
Join Us WhatsApp