![]()
बेतिया जिले के चनपटिया प्रखंड में मंगलवार को विधायक अभिषेक रंजन के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मेला ग्राउंड के समीप स्थित इस कार्यालय के उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे। विधायक अभिषेक रंजन ने हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में विधिवत रूप से कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक अभिषेक रंजन ने कहा कि चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अब अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। समाधान के लिए हरसंभव प्रयास का आश्वासन यह कार्यालय क्षेत्र की जनता की सुविधा को ध्यान में रखकर खोला गया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के किसी भी गांव या पंचायत से आने वाले लोग सीधे यहां पहुंचकर अपनी शिकायतें और समस्याएं उनके सामने रख सकते हैं। विधायक ने जानकारी दी कि कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोगों से मुलाकात की जाएगी। इस अवधि में आम नागरिक अपनी समस्याओं के साथ कार्यालय आ सकते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। आम जनता को सुसिधा मिलने की उम्मीद कार्यालय के उद्घाटन से कार्यकर्ताओं में भी काफी उत्साह देखा गया। उन्होंने विधायक का स्वागत करते हुए इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त की। विधायक ने दोहराया कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समाधान करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस नए कार्यालय के माध्यम से चनपटिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं को विधायक तक पहुंचाने के लिए एक स्थायी और सुलभ मंच मिल गया है। इससे आम जनता को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।
