Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

रांची रोड पर जनरल स्टोर में लगी आग:करीब 10 लाख रुपए का सामान जलकर खाक, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू


मेदिनीनगर शहर में रांची रोड रेडमा स्थित पानी टंकी के सामने शुक्रवार देर रात एक जनरल सह किराना स्टोर में आग लग गई, जिससे करीब 10 लाख रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। गर्मी बढ़ने के साथ ही आग लगने की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है। एक सप्ताह के भीतर यह तीसरी घटना है। जानकारी के अनुसार, नागेंद्र पांडेय के परशुराम जनरल सह किराना स्टोर में शुक्रवार देर रात लगभग एक बजे आग लगी। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी रात ढाई बजे मिलने पर दुकान मालिक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। आग फैलने का खतरा लगातार बना हुआ था सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान आसपास की दुकानों और रिहायशी मकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। बताया गया कि दुकान घनी आबादी वाले इलाके में स्थित होने के कारण आग फैलने का खतरा लगातार बना हुआ था। दुकान मालिक नागेंद्र पांडेय ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से यह दुकान चला रहे थे। इस हादसे में दुकान में रखा किराना व जनरल स्टोर का सामान, फ्रिज, राशन सामग्री, स्टेशनरी, खेल सामग्री, कोल्ड ड्रिंक सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं पूरी तरह जलकर राख हो गईं। पांडेय के अनुसार, इस आगजनी में उनकी लगभग 10 लाख रुपए की पूंजी पूरी तरह बर्बाद हो गई है, जिससे उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने पलामू जिला प्रशासन से मुआवजे और आर्थिक सहायता की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles