Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

तृणमूल अब पूरी तरह हो चुकी है जर्जर, अंत नजदीक : शमिक

तृणमूल अब पूरी तरह हो चुकी है जर्जर, अंत नजदीक : शमिक

संवाददाता, कोलकाता

भाजपा ने भारी जनसमर्थन और सत्ता में बदलाव की जोरदार पुकार के साथ गुरुवार को राज्य में ‘परिवर्तन यात्रा’ को पुनः प्रारंभ किया. राज्य के विभिन्न स्थानों पर परिवर्तन यात्रा को पुनः प्रारंभ किया गया, जिसमें राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कई प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रही. ग्रेटर कोलकाता क्षेत्र की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत रानी रासमणि रोड से प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद शमिक भट्टाचार्य ने की. उन्होंने कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस अब जर्जर हो चुकी है और उसका अंत निकट है. उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस जाने वाली है और भारतीय जनता पार्टी आने वाली है. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता अब स्पष्ट रूप से कह रही है- पल्टानो दरकार, चाई बीजेपी सरकार.

जयनगर सांगठनिक जिले में परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष डॉ इंद्रनील खां, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा व अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में हुआ.

सिलीगुड़ी में भी परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया गया, जहां भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने उत्साहित समर्थकों को संबोधित किया.

हावड़ा जिले के श्यामपुर में, हावड़ा-हुगली विभाग के अंतर्गत आयोजित इस यात्रा में भाजपा नेता व अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो उपस्थित रहे. बशीरहाट में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार ने काली मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद परिवर्तन यात्रा रैली की शुरुआत की.

इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने शीतलकुची में परिवर्तन यात्रा में भाग लिया, जबकि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने आसनसोल में आयोजित जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता वर्तमान शासन की कुप्रबंधन और तुष्टीकरण की राजनीति से मुक्ति चाहती है. नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि परिवर्तन यात्रा पश्चिम बंगाल में राजनीतिक परिवर्तन के आंदोलन को और मजबूत करेगी तथा राज्य में विकास, सुरक्षा और समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत करेगी.

The post तृणमूल अब पूरी तरह हो चुकी है जर्जर, अंत नजदीक : शमिक appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles