फुल बेंच के साथ कोलकाता आ रहे हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, दो दिनों की बैठक में फाइनल होगा सबकुछ

Date:

Bengal News: कोलकाता. बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीइसी) ज्ञानेश कुमार फुल बेंच के साथ आठ मार्च की रात को कोलकाता पहुंचेंगे. सीइसी के साथ आने वाले दल में दो चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के अलावा मनीष गर्ग, पवन कुमार शर्मा, ज्ञानेश भारती, आशीष गोयल, एसबी जोशी, अभिनव अग्रवाल, पी पवन, अपूर्व कुमार सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहेंगे.

पहले दिन होगी राजनीतिक दलों से बातचीत

चुनाव आयोग की यह टीम नौ और 10 मार्च को सभी राजनीतिक दलों, चुनाव अधिकारियों और सभी जिलों के डीएम व एसपी के साथ बैठक करेगी. जानकारी के अनुसार, सोमवार की सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक राजनीतिक दलों के साथ बैठक करेंगे. दोपहर 12:45 बजे सीइओ मनोज कुमार अग्रवाल के साथ बैठक होगी. उसी दिन दोपहर 1:15 बजे से केंद्र और राज्य की अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक होने की बात है. इस बैठक में कुल 24 एजेंसियों के प्रमुख मौजूद रहेंगे. इसके अलावा चुनाव की तैयारियों को लेकर डीइओ और एसपी के साथ बैठक होगी.

बंगाल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

दूसरे दिन होगी प्रशासनिक बैठक

मंगलवार को भी आयोग की फुल बेंच के साथ सुबह 10.30 बजे से मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती, डीजीपी पीयूष पांडे के साथ बैठक होगी. इस बैठक में अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद होंगे. इस बैठक के खत्म होने के बाद आयोग की फुल बेंच दोपहर 12:30 बजे से बूथ लेवल ऑफिसर से बैठक करेगी. मंगलवार को चुनाव आयोग की यह टीम दिल्ली रवाना हो जायेगी. उम्मीद की जा रही है कि इस दो दिवसीय दौरे के बाद बंगाल विधानसभा चुनाव का सबकुछ फाइनल हो जायेगा और मार्च के तीसरे या चौथे सप्ताह तक चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया जायेगा.

Also Read: वोटर लिस्ट में नाम शामिल होना आसान नहीं, DM ऑफिस के आगे हजारों लोग कतार में

The post फुल बेंच के साथ कोलकाता आ रहे हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, दो दिनों की बैठक में फाइनल होगा सबकुछ appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

T20 World Cup 2026: Kapil Dev hails Samson’s heroics, urges belief in struggling Abhishek Sharma

Former Indian cricketer Kapil Dev hailed Sanju Samson’s fantastic...

रांची और चाईबासा में सीजीआरएफ में सेकेंड मेंबर नियुक्ति का विज्ञापन रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (सीजीआरएफ) रांची...
Join Us WhatsApp