धनबाद के बसमरिया गोलीकांड में 4 गिरफ्तार:धनबाद में आपसी विवाद में मारी थी दो लोगों को गोली, पिस्टल बरामद

Date:


धनबाद पुलिस ने बसमरिया फुटबॉल ग्राउंड गोलीकांड मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस घटना में दो लोग गोली लगने से घायल हुए थे, जिनका इलाज जारी है। धनबाद नगर अधीक्षक ऋतिक श्रीवास्तव, विधि व्यवस्था नौशाद आलम और धनसार थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने यह जानकारी दी। यह घटना 4 मार्च को होली पर्व के दौरान धनसार थाना क्षेत्र के बसमरिया फुटबॉल ग्राउंड में हुई थी। दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने जल्द ही मारपीट और फायरिंग का रूप ले लिया। फायरिंग में विष्णु कुमार के जांघ में और पुष्पक कुमार के पेट में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद धनसार थाने में मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी शुरू की। पुलिस ने इस मामले में अनिल यादव, अभिषेक ठाकुर उर्फ मोंटी, कृष्णा कुमार उर्फ लल्ला शर्मा और आशीष शर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल एक देसी पिस्टल और एक खोखा भी बरामद किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आपसी विवाद के दौरान विकास लाला उर्फ विकास वर्मा ने देसी पिस्टल से फायरिंग की थी, जिससे दो लोग घायल हुए। घटना में प्रयुक्त पिस्टल को बाद में कृष्णा कुमार उर्फ लल्ला शर्मा ने विकास लाला से छीनकर पुलिस को सौंपा था। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बरवाडीह जामा मस्जिद में तरावीह की नमाज मुकम्मल, देश में अमन-चैन के लिए मांगी दुआ

बरवाडीह| पवित्र रमजान माह के दौरान बरवाडीह स्थित जामा...

How the War in Iran Is Disrupting the World’s Oil

Our business reporter Peter Eavis looks at the global...

Cristiano Ronaldo’s Injury More Serious Than First Thought, Says Al Nassr Coach

File photo of Cristiano Ronaldo© AFP Cristiano Ronaldo's hamstring injury...
Join Us WhatsApp