Friday, June 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा रामाधीन कॉलेज में छात्रों से अवैध वसूली-मारपीट:छात्र राजद ने ज्ञापन सौंपा, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी


शेखपुरा में प्रायोगिक परीक्षा के दौरान छात्रों से अवैध वसूली और मारपीट के विरोध में छात्र राजद ने आंदोलन की चेतावनी दी है। शुक्रवार को छात्र राजद ने मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति के नाम रामाधीन कॉलेज शेखपुरा के प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। यह घटना 5 मार्च को गंगा देवी मेमोरियल महाविद्यालय सुदामापुर, जमुई में हुई थी। रामाधीन कॉलेज शेखपुरा के छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा के दौरान उनसे प्रति छात्र एक हजार रुपये की अवैध वसूली की जा रही थी। छात्रों द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर उनके साथ लाठी-डंडों और रॉड से मारपीट की गई। उपद्रवियों ने छात्रों पर पथराव भी किया और उनके अभिभावकों को भी दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस घटना में लगभग एक दर्जन छात्र घायल हो गए, जबकि अन्य छात्र अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग
छात्र राजद ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। मुंगेर विश्वविद्यालय छात्र राजद के उपाध्यक्ष आलोक कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रामाधीन कॉलेज शेखपुरा के प्राचार्य से मुलाकात की और कुलपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में घटना की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर तीन दिनों के भीतर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई, तो चौथे दिन रामाधीन महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा और छात्र राजद द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष आलोक कुमार के साथ राहुल कुमार, श्याम बिहारी, राम कुमार, गांगुली कुमार, श्रीराम कुमार, राजीव कुमार, विकास कुमार और प्रिंस कुमार शामिल थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles