Friday, June 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में दीवार गिरने से महिला की मौत:नवलशाही में आंधी-बारिश के दौरान हुआ हादसा, घटनास्थल पर ही चली गई जान


कोडरमा जिले के डोमचांच प्रखंड के नवलशाही थाना क्षेत्र में शुक्रवार को आंधी और बारिश के दौरान एक नवनिर्मित मकान की दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। यह घटना फुलवरिया गांव में हुई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय आरती देवी, पत्नी राजेंद्र मेहता के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, राजेंद्र मेहता अपने दो मंजिला मकान का निर्माण करवा रहे थे, जिसकी कुछ दीवारें दूसरे माले पर खड़ी की गई थीं। शुक्रवार दोपहर अचानक तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान आरती देवी और गांव की एक अन्य महिला निर्माणाधीन मकान के नीचे खड़ी थीं। बारिश तेज होने पर दूसरी महिला अपने घर चली गई, जबकि आरती देवी वहीं रुक गईं। बारिश थमने के बाद, घर गई महिला वापस आई और आरती देवी को खोजने लगी। तभी वहां मौजूद एक बच्ची ने देखा कि छत पर बनी दीवार का एक हिस्सा जमीन पर गिरा पड़ा था और उसके नीचे आरती देवी दबी हुई थी। आरती की मौके पर ही मौत हो गई।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles