45 साल की महिला की रेप के बाद हत्या:पूर्णिया में प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाली, हाथ-पैर बांधकर अर्धनग्न बॉडी पेड़ से लटकाया

Date:


पूर्णिया में 45 साल की महिला की रेप के बाद हत्या कर दी गई। दरिंदों ने हैवानियत की हद पार करते हुए महिला के वेजाइनल पार्ट में लकड़ी डाल दी। घटनास्थल से खून से लथपथ लकड़ी मिली है। आरोपी इतने पर ही नहीं रुके। वारदात के बाद महिला के हाथ-पैर बांधकर अर्धनग्न बॉडी को पेड़ से लटका दिया गया। ये वारदात घर से महज 300 मीटर की दूरी पर घटी है। घटना के.नगर थाना क्षेत्र के बनभाग चूनापुर के वार्ड-10 की है। एक महीने बाद थी बेटी की शादी 5 अप्रैल को महिला की छोटी बेटी की शादी तय हुई थी। लेकिन उससे पहले ही ये घटना हो गई। शादी वाले घर में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही के.नगर थाने के पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को बुलाया गया। मौके से कई अहम सबूत इकट्ठा किए गए हैं। महिला के पति के मुताबिक गुरुवार की रात करीब 11 बजे प्रमिला देवी घर से करीब 300 मीटर दूर टॉयलेट के लिए निकली थीं। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटीं तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। इसके बाद रात भर आसपास के खेतों और बगीचों में तलाश की गई, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। बच्चों ने आज आम के पेड़ पर लटकी लाश देखी आज दोपहर मुशहरी गांव के कुछ बच्चे सूरज राय के आम और सरसों के खेत में घास काटने गए थे। इसी दौरान बच्चों की नजर आम के पेड़ से लटके एक शव पर पड़ी। शव देखकर बच्चों ने शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने देखा कि अर्धनग्न महिला के हाथ-पैर बंधे हुए हैं और बॉडी पेड़ से लटका है। पति ने बताया कि किसी से कोई झगड़ा नहीं है, पता नहीं किस ने मेरी पत्नी के साथ ऐसा किया है। मृतका की बेटी ने कहा कि हमारी मां रात में टॉयलेट के लिए घर से निकली थी। सुबह आंख खुली तो मां घर में नहीं थी। सुबह घर के सभी सदस्य उन्हें खोजने निकले। घर से 300 मीटर की दूरी पर बगीचे में उनका शव मिला। मां की बॉडी अर्धनग्न थी। आम के पेड़ और सरसों के खेत के आसपास गैंगरेप के दौरान महिला से हुए संघर्ष के निशान थे। पास ही खून से सनी एक लकड़ी मिली। वेजाइनल पार्ट पर गहरे जख्म के निशान थे। इससे साफ प्रतीत होता है कि दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए वेजाइनल पार्ट में लकड़ी तक डाली गई। हाथ-पैर बंधा था और आसपास संघर्ष और खून के निशान थे। मां के साथ गैंगरेप हुआ है। गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को फंदे से लटका दिया गया। दोषियों के लिए फांसी की मांग परिवार ने पुलिस से मांग की है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। सभी को फांसी पर लटकाया जाए। समिति प्रतिनिधि बम-बम झा और झोटन साह ने बताया कि मृतका की छोटी बेटी की शादी 5 अप्रैल को तय हुई थी। शादी की तैयारी के लिए मृतका के तीनों बेटे मजदूरी करने बाहर गए हुए थे। घर पर तीनों बेटियां और दादी का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी वाले घर में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला का शव पेड़ से लटका मिला है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से कुछ साक्ष्य भी मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल हर पहलू से जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp