21वीं राज्य स्तरीय बालक-बालिका वॉलीबॉल चैंपियनशिप शुरू:खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- खेलों के विकास के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ा रही है सरकार

Date:


बेगूसराय शताब्दी मैदान मंझौल में शिक्षाविद स्व. बोढ़न प्रसाद सिंह मेमोरियल तीन दिवसीय 21वीं राज्य स्तरीय यूथ बालक एवं बालिका वॉलीबॉल डे नाइट चैंपियनशिप शुरू हो गया। इसका शुभारंभ बिहार सरकार के खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और गन्ना मंत्री संजय पासवान ने किया। मौके पर मोहद्दीनगर के विधायक राजेश सिंह और विधायक राणा रणधीर सिंह भी उपस्थित थे। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 28 टीमें तथा बालिका वर्ग में 9 टीम ने भाग ले रही है। अतिथियों का सम्मान अंग वस्त्र और मिथिला का पारंपरिक पाग देकर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने शहीद अमरेश के मूर्ति एवं शिक्षाविद स्व. बोढन प्रसाद सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम का संचालन राजेश राज और धन्यवाद ज्ञापन प्रभात रंजन ने किया। इस अवसर पर खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि एनडीए सरकार एक खिलाड़ी को खेल मंत्री बनाया है। खेल जीवन में हारकर जीतना सिखाती है। भारत सरकार और बिहार सरकार ने 123 पंचायत में खेल मैदान का निर्माण कराया है। खेलों के विकास के लिए सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के प्रयास में लगी हुई है। एक समय था जब बिहार के खिलाड़ियों को अपना जर्सी स्वयं बनाना पड़ता था। होस्ट करने का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा खेल विभाग खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सभी प्रयास कर रहा है। आधारभूत संरचनाओं का विस्तार हो या नीतियों का विस्तार, जिस तरह से काम कर रहा है उसमें और मजबूती आएगी। हम लोग ग्राउंड लेवल यानी कि ग्रासरूट लेवल से मेच्योर खिलाड़ियों को सही ट्रेनिंग देकर आगे बढ़ावा भी दे रहे हैं। इंटरनेशनल, नेशनल लेवल कॉम्पिटिशन्स को बिहार में होस्ट करने का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं। यहां के जनप्रतिनिधि के तरफ से यहां स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए लेटर आएगा तो हम लोग हर संभव प्रयास करेंगे। नेशनल जाने वाले सभी खिलाड़ियों की प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार आर्थिक मदद भी करती है, इक्विपमेंट्स में भी मदद करती है, नेशनल कैंप की तैयारी के लिए भी मदद करती है। निश्चित रूप से यहां से भी जो बच्चे निकलेंगे उन सबको भी वो सहायता मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय खेलों में मैंने अपनी पहचान भारत में बिहार राज्य को बनाया था। ऑस्ट्रेलिया में जब खेल रही थी, तब वहां भारतीयों की संख्या बहुत कम थी। लेकिन मेरी मां-बहनों ने भारत माता की जय का नारा लगाते हुए मेरा मनोबल बढ़ाया था। इसमें मैंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त कर देश का मान सम्मान बढ़ाया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की कहानी की भी चर्चा किया। गन्ना मंत्री संजय पासवान ने अर्जुन पुरस्कार और गोल्ड मेडलिस्ट श्रेयसी सिंह को मैच का उद्घाटन करने के लिए आभार जताया। कहा कि खेल में अभ्यास, संघर्ष एवं समर्पण आवश्यक है। मोहदीनगर विधायक राजेश सिंह ने कहा कि एक टीम जीतता है तो दूसरा टीम सीखता है। विधायक राणा रणधीर सिंह ने कहा कि मंझौल का गौरवशाली अतीत रहा है। आज मुझे यहां आने का सौभाग्य मिला है। बिहार सरकार के नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए दो प्रतिशत आरक्षण की मांग सरकार से रखेंगे। उन्होंने शताब्दी मैदान मंझौल को खेल कंपलेक्स घोषित करने की मांग की। मौके पर बिहार वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव रामाशीष प्रसाद सिंह और डीएसपी नवीन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp