Wednesday, August 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

6 साल की बच्ची से नाबालिग ने किया रेप:किशनगंज पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में, चॉकलेट देने के बहाने ले गया था साथ


किशनगंज में 6 साल की बच्ची से पड़ोस में रहने वाले नाबालिग लड़के ने रेप किया है। परिजन की लिखित शिकायत पर ठाकुरगंज थाने में मंगलवार को FIR दर्ज किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। वहीं बुधवार की सुबह बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लाया गया है। सोमवार दोपहर पीड़िता अपनी सहेली के साथ घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी नाबालिग उसे चॉकलेट देने के बहाने पड़ोस के एक निर्माणाधीन मकान में ले गया। वहां आरोपी ने बच्ची के साथ जबरन रेप किया और मौके से फरार हो गया। रोते हुए अपने घर आई पीड़ित बच्ची घटना के बाद पीड़ित बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची और मां को आपबीती बताई। मां ने तुरंत पिता को फोन कर बुलाया और उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन आरोपी को सजा दिलाने की मांग लेकर ठाकुरगंज थाने पहुंचे। परिजनों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने कांड संख्या 255/26 दर्ज किया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, सदर अस्पताल में बच्ची का पुलिस मेडिकल जांच करवा रही है। पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़ा ठाकुरगंज थानाध्यक्ष अंजय कुमार अमन ने बताया कि सोमवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि एक नाबालिग ने 6 साल की बच्ची से रेप किया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और जांच शुरू की। जांच के बाद आरोपी को उसके घर से ही दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी बच्ची को अकेले देखकर घुमाने के बहाने खेतों में ले गया। खेतों के समीप निर्माणाधीन मकान में उसने रेप की घटना को अंजाम दिया और बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles