बच्चे के अपहरण-हत्या के आरोपी ने नामकुम थाने में लगाई फांसी, पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड

Date:


12 साल के बच्चे का अपहरण कर हत्या करने के आरोपी जगाय मुंडा ने गुरुवार अहले सुबह नामकुम थाने की हाजत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद एसएसपी राकेश रंजन ने ड्यूटी पर तैनात एएसआई प्रभुवन कुमार, हवलदार सुधीर शर्मा और गयानंद के अलावा जवान मुकेश ठाकुर व राहुल प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया। थानेदार मनोज कुमार को निलंबित करने की अनुशंसा की गई है। चौकीदार रेहान अंसारी और महानंद टोप्पो के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए उपायुक्त से अनुरोध किया गया है। जगाय मुंडा ने 2 मार्च की सुबह बयांगडीह स्थित नावामसकल स्कूल के छात्र रमेश हजाम का अपहरण कर लिया था। वह बच्चे को बाइक से 70 किमी दूर रामगढ़ के भुईयाडीह जंगल ले गया। अवैध संबंध के विवाद में की थी हत्या पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जगाय मुंडा का बच्चे की मां अंजु देवी से अवैध संबंध था। दोनों खूंटी के एक ही गांव के रहने वाले हैं और करीब छह साल पहले उनके बीच संपर्क हुआ था। दोनों साथ रहने लगे थे। जगाय मुंडा बीआईटी मेसरा क्षेत्र में रहकर मजदूरी करता था और अक्सर अंजु से मिलने आता था। इस दौरान उसकी रमेश से भी बात होती थी। कुछ दिन पहले जगाय की प|ी को उनके संबंध की जानकारी मिली। इसके बाद अंजु ने जगाय से मिलना बंद कर दिया। इसी को लेकर दोनों में विवाद हुआ और गुस्से में आरोपी ने अंजु के बेटे का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp